फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Income tax department warns for cyber attack on your e-filing account

आपके ई-फाइलिंग खाते पर हो सकता है साइबर हमला, आयकर विभाग ने किया आगाह

Thu, 09 Apr 2020 03:56 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 09 Apr 2020 03:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Income tax department warns for cyber attack on your e-filing account
Cyber Crime - फोटो : Social Media

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में जारी लॉकडाउन के चलते देश में ऑनलाइन प्रणाली का इस्तेमाल खासा बढ़ गया है। इससे साइबर अपराध का जोखिम भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए आयकर विभाग ने करदाताओं को व्यक्तिगत ई-फाइलिंग खाते से संभावित छेड़छाड़ के मद्देनजर सुरक्षा बरतने के लिए आगाह किया है। साथ ही ऐसी किसी घटना के होने पर इसकी सूचना पुलिस की साइबर सुरक्षा इकाई को देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


विभाग ने एक परामर्श के माध्यम से कहा, ‘यदि आपको लगता है कि आपके ई-फाइलिंग खाते के साथ समझौता या अनाधिकृत तरीके से उसका आकलन किया गया है तो आप साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं।’ इसमें कहा गया है, ‘पहले कदम के रूप में ऐसी किसी घटना की सूचना संबंधित पुलिस या साइबर सेल के अधिकारियों से की जाए।’
विज्ञापन


किसी व्यक्ति या इकाई के ई-फाइलिंग खाते का आकलन विभाग के वेब पोर्टल- https://www.incometaxindiaefiling.gov.in पर लॉग ऑन करके ही किया जा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन प्रणालियों की संवेदनशीलता और उन पर हमले बढ़ने के कारण यह परामर्श जारी किया गया है, क्योंकि देश और दुनिया इस समय कोविड-10 महामारी से लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मानवीय संपर्क को कम करने के लिए ऑनलाइन प्रणालियों का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल हो रहा है। विभाग ने सुझाव दिया कि कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा शुरू की गई वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर जाकर इस संबंध में एक ऑनलाइन आपराधिक शिकायत दर्ज करा सकता है।


पीड़ितों को साइबर अपराध की ऑनलाइन शिकायत की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस वेबसाइट को शुरू किया गया है। करदाता अपना आयकर रिटर्न भरने और अन्य कर संबंधी कार्य पूरे करने के लिए ई-फाइलिंग खाते का इस्तेमाल करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed