{"_id":"5ef152cd8ebc3e42c8355b4b","slug":"coronavirus-in-west-bengal-mamata-banerjee-convened-all-party-meeting-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से परेशान पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से परेशान पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Tue, 23 Jun 2020 06:24 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने में नाकाम बंगाल सरकार ने इससे उपजी परिस्थिति पर विचार करने के लिए बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी सर्वदलीय बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, वाममोर्चा अध्यक्ष विमान बसु और विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान को भी न्योता दिया गया है। ममता ने खुद इन तीनों नेताओं को फोन कर बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया। ध्यान रहे कि तमाम विपक्ष दल पहले दिन से ही सरकार पर कोरोना के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाती रही हैं। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को निराधार करार दिया है।
विज्ञापन