{"_id":"5ed0a45f8ebc3e907c686005","slug":"coronavirus-in-west-bengal-fire-and-emergency-services-minister-sujit-bose-tests-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस कोरोना से संक्रमित, घर में हुए क्वारंटीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस कोरोना से संक्रमित, घर में हुए क्वारंटीन
Fri, 29 May 2020 11:27 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 29 May 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Bengal fire and emergency services Minister Sujit Bose
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के मामले पश्चिम बंगाल में भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच खबर मिली है कि पश्चिम बंगाल में एक मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत राज्य मंत्रिमंडल में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। सरकार में महत्वपूर्ण पद पर मौजूद एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि राज्य अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें घर में ही पृथकवास में रहने की सलाह दी गई है।मंत्री के आवास पर एक घरेलू सहायक के इस बीमारी से संक्रमित पाए जाने के बाद बोस और उनके परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट गुरुवार रात में आई जिसमें बोस और उनके परिवार का एक सदस्य इस वायरस से संक्रमित मिला। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 344 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,536 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
अब तक राज्य में 223 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने जानकारी दी थी कि 72 संक्रमित मरीजों की मौत पहले से ग्रसित अन्य बीमारियों की वजह से हुई।