{"_id":"5ec5b4488ebc3e905e2bbde8","slug":"coronavirus-in-mumbai-churchgates-yashodhan-building-seal-ias-and-ips-live-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में कोरोना: चर्चगेट में यशोधन इमारत की चौथी मंजिल सील, आईएएस-आईपीएस रहते हैं यहां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में कोरोना: चर्चगेट में यशोधन इमारत की चौथी मंजिल सील, आईएएस-आईपीएस रहते हैं यहां
Thu, 21 May 2020 04:20 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 21 May 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण भयानक रूप लेता जा रहा है। करीब 200 पुलिस के जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के घरों के नजदीक खतरनाक कोरोना वायरस पैठ बनाने लगा है। बुधवार को एक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से खलबली मची हुई है। इसके मद्देनजर चर्चगेट इलाके की यशोधन इमारत को सील कर दिया गया है। यह वही इमारत है जहां आईएएस और आईपीएस रहते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दक्षिण मुंबई के चर्चगेट परिसर में स्थित यशोधन नामक इमारत है, जिसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारी रहते हैं। इस इमारत में पहले एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद इसके साथ राज्य सरकार के मंत्रालय को भी दो दिन बंद कर पूरे परिसर को सेनिटाइज किया गया था। लेकिन अब एक और अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अब तक मंत्रालय में दो प्रधान सचिव, एक उपसचिव, 2 सफाई कर्मचारी और पीडब्ल्यूडी विभाग के एक ठेकाकर्मी सहित एंबुलेंस में तैनात डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुका है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने कहा कि पूरी यशोधन बिल्डिंग नहीं, बल्कि चौथी मंजिल को सील किया गया है। दरअसल, लॉकडाउन-4.0 में कोविड-19 संक्रमित परिसर को सील करने की बजाए उस स्थान को सील करने की नई नियमावली तैयार की गई है, इसलिए इमारत की चौथी मंजिल ही सील हुई है।
विज्ञापन
अब तक 12 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को बताया कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से 12 पुलिसकर्मियों की जान गई है। वहीं, 142 पुलिस अधिकारी और 1246 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि राज्य में जहां भी पुलिसकर्मियों को कोरोना के लक्षण दिखाई दें। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया जाए और इसकी जानाकारी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराई जाए।