फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra, Crowd gathers as Minister Sanjay Rathod convoy reaches Pohradevi temple in Washim district

महाराष्ट्रः सीएम उद्धव के मंत्री ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठियां

Tue, 23 Feb 2021 03:25 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Feb 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra, Crowd gathers as Minister Sanjay Rathod convoy reaches Pohradevi temple in Washim district
कोरोना के नियमों की उड़ी धज्जियां - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में जहां कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वहीं राज्य के मंत्री नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा वाकया है शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ की जिन्होंने आज यानि मंगलवार को हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ वाशिम पहुंचे। इस दौरान किसी ने भी शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखा और कइयों ने तो मास्क भी नहीं पहन रखी थी। स्थिति जब नियंत्रण से बाहर चली गई तब पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के कई जिलों में लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं नागपुर सात मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पुणे में भी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के घर से निकलने पर रोक है। महाराष्ट्र के चार अन्य जिलों अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी पाबंदियां लगाई गई हैं। केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों को आरटी-पीसीआर जांच में तेजी लाने को कहा है।
विज्ञापन


जरूरी सामन की दुकानों को छोड़कर सब बंद 
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर लॉकडाउन में सभी दुकानें, सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग सेंटर, ट्रेनिंग स्कूल बंद रहेंगे। लोगों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ही सामान खरीदने की छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई है। इसमें बीएमसी और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे। बैठक में कोविड-19 की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed