फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra Bombay High Court strict on corona outbreak in Arthur Road Jail

महाराष्ट्र: आर्थर रोड जेल में कोरोना फैलने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- सरकार जल्द फैसला ले

Sat, 09 May 2020 02:21 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 May 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra Bombay High Court strict on corona outbreak in Arthur Road Jail
आर्थर रोड जेल - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनता नजर आ रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्थर रोड जेल में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उचित नीतिगत फैसला लेने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


आर्थर रोड जेल के कम से कम 77 कैदी और 26 कर्मी इस हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। न्यायमूर्ति भारती डांगरे जेल में बंद कैदी अली अकबर श्रॉफ की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई कर रही थीं, जिसमें उसने चिकित्सा आधार पर अस्थायी जमानत मांगी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति डांगरे ने अपने आदेश में कहा कि हालात गंभीर हैं और ऐसी आकस्मिक स्थिति में राज्य सरकार तथा नीति निर्माताओं को फैसला लेना चाहिए। अदालत ने कहा कि अगर यह सच है कि आर्थर रोड जेल में 100 से अधिक मरीज संक्रमित पाए गए हैं तो अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जेल में बंद अन्य कैदी क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण कोरोना  से संक्रमित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि अधिकारियों को यह याद रखना चाहिए कि कैदियों के पास भी सुरक्षित और स्वस्थ माहौल में रहने का अधिकार होता है। अदालत ने राज्य सरकार और जेल विभाग को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed