फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Kerala: Four year old child separated from parents due to lockdown, re-united after a month

लॉकडाउन के चलते चार साल का बच्चा माता-पिता से बिछड़ा, एक महीने बाद हुई मुलाकात

Sun, 26 Apr 2020 02:56 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वायनाड
पीटीआई, वायनाड Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 26 Apr 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Kerala: Four year old child separated from parents due to lockdown, re-united after a month
coronavirus - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच केरल में अपने माता पिता से बिछड़ा चार साल का एक बच्चा करीब एक महीने बाद अपने परिवार से मिला। इसमें दो दमकल कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


बच्चे के पिता इलेक्ट्रीशियन हैं और उन्हें मध्य मार्च में घर पर पृथक-वास में रहने को कहा गया था। इसके बाद कलपेट्टा के पास कंबलाकड के रहने वाले बच्चे के माता पिता सजीत और विष्णुप्रिया ने बच्चे को पलक्कड़ जिले के शोरानूर में अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया था।
विज्ञापन


सजीत कन्नूर के पय्यान्नूर में काम करते हैं और मार्च के मध्य में उस इलाके में कोरोना वायरस का मामला सामने आया था जिसके बाद उन्हें घर पर पृथक रहने के लिए कहा गया था। जब सजीत ने अपने पृथक-वास की अवधि पूरी की, तब देशव्यापी लॉकडाउन लागू हो गया। इस वजह से वह अपने बच्चे को वापस नहीं ला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपत्ति ने मदद के लिए कलपेट्टा के विधायक सीके ससीन्द्रन से संपर्क किया। इसके बाद विधायक ने वायनाड की कलेक्टर डॉ अदीला अब्दुल्ला से संपर्क किया। उन्होंने बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाने की पहल की। 


इसके बाद पलक्कड़ से दमकल और बचावकर्मियों अनूप और संतोष ने शुक्रवार सुबह शोरानूर से बच्चे और उसके एक रिश्तेदार को अपनी गाड़ी में बैठाया और उन्हें कोझीकोड लाए तथा उन्हें कलपेट्टा के अपने समकक्ष को सौंप दिया। इसके बाद बच्चे को वायनाड में उसके माता-पिता से मिलाया गया।

बता दें कि अब तक केरल में कोरोना के 451 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed