फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india today, covid19 cases in india 8 december, Health ministry updates

कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन: कल की तुलना में आज फिर बढ़ गए 1500 से अधिक मामले, 195 लोगों की मौत

Wed, 08 Dec 2021 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Dec 2021 10:40 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,439 मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9,525 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
Coronavirus in india today, covid19 cases in india 8 december, Health ministry updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, आज यानी बुधवार को मंगलवार की तुलना में 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,439 मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9,525 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 93,733 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं देश में अब तक कोरोना के कुल 3,46,56,822 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,40,89,137 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,73,952 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 129.5 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,822 मामले सामने आए थे जो कि 558 दिनों में सबसे कम थे। लेकिन आज फिर से लगभग 2000 मरीजों की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं इस दौरान 220 लोगों की मौत भी हुई थी। इसके अलावा 10,004 लोग स्वस्थ भी हुए और रिकवरी दर 98.36 फीसदी पहुंच गई थी।
विज्ञापन


एक जगह देखें आज के आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 65 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.70 फीसदी

देश में सक्रिय मामले कुल मामले के एक प्रतिशत से भी कम है और वर्तमान में 0.27 प्रतिशत है। पिछले 65 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.70 फीसदी है, जो दो प्रतिशत से कम है। पिछले 24 दिनों में 0.76 फीसदी की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर एक फीसदी से भी कम है।

भारत में अब तक कुल 65,06,60,144 सैंपल टेस्ट 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 12,13,130 सैंपल टेस्ट किए गए। और अब तक कुल 65,06,60,144 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed