CoronaVirus Cases in India: कोरोना मृत्युदर पहुंची 1.52 फीसदी पर, 22 मार्च के बाद से अब तक की सबसे बड़ी कमी
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 73 लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 63,371 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 895 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मृत्युदर को लेकर भी एक राहत की खबर आई है। दरअसल कोरोना मृत्युदर 1.52 फीसदी पर पहुंच गई है जोकि 22 मार्च 2020 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी कमी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 63,371 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुरुवार को संक्रमण के 67,708 नए मामले सामने आए थे। राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो अब 64 लाख से ज्यादा हो चुकी है।
India reports a spike of 63,371 new #COVID19 cases & 895 deaths in the last 24 hours.
Total case tally stands at 73,70,469 including 8,04,528 active cases, 64,53,780 cured/discharged/migrated cases & 1,12,161 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/tWjy8XjI0c — ANI (@ANI) October 16, 2020
मंत्रालय द्वारी जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 895 मरीजों की मौत हुई है। अब तक देश में 73,70,469 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 8,04,528 है। वहीं अब तक वायरस के कारण 1,12,161 लोगों की जान चली गई है। जबकि 64,53,780 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं
वायरस के मामलों में आई कमी
गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में कमी आई है। गुरुवार को जहां कोविड-19 के 67,708 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 63,371 रहा। इसके अलावा गुरुवार को महामारी के कारण 680 लोगों की मौत हुई थी जबकि शुक्रवार को 895 मरीजों की जान गई।