Coronavirus in India: देशभर में संक्रमितों की संख्या 52345 हुई, अब तक 1702 लोगों की मौत
{"_id":"5eb1b6f28ebc3e90343d5df0","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-6-day-fourty-three-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India: देशभर में संक्रमितों की संख्या 52345 हुई, अब तक 1702 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 06 May 2020 11:25 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 May 2020 11:25 PM IST
खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,345 हो गई है, जिनमें 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 15 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1702 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:22 PM, 06-May-2020
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 52 हजार के पार
पीटीआई के अनुसार, विभिन्न राज्य सरकारों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,345 हो गई है, जिनमें 33 हजार से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 15 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1702 लोगों की मौत हो चुकी है।
10:27 PM, 06-May-2020
पुणे में कोरोना के 99 नए संक्रमित
पुणे स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पुणे में 99 नए कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और सात मौतें हुई हैं। जिले में कुल मामलों की संख्या 2300 है, जिसमें 665 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और 127 लोग इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं।99 more #COVID19 cases & 7 deaths reported in Pune in the last 24 hours. Total number of cases in the district is at 2300, including 665 discharged & 127 deaths: Pune Health Department #Maharashtra pic.twitter.com/BnPFeTNQkC
— ANI (@ANI) May 6, 2020
शराब की दुकान पर एक भी ग्राहक नहीं
मध्य प्रदेश: आज कोरोना लॉकडाउन के बीच बड़वानी जिले में शराब की दुकान पर एक भी ग्राहक को नहीं देखा गया।
विज्ञापन
10:17 PM, 06-May-2020
अहमदाबाद में निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम्स को 48 घंटे के भीतर खोलने के आदेश
अहमदाबाद में निजी अस्पतालों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम्स को 48 घंटे के भीतर खोलने के लिए कहा गया है। अगर नहीं तो उन सभी का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।
Private hospitals, clinics, nursing homes in Ahmedabad to be asked to open within 48 hours or lose licence: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2020
साबरमती सेंट्रल जेल में 11 कैदी और तीन कर्मचारी को हुआ कोरोना
पिछले एक सप्ताह के अंदर अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में 11 कैदियों और तीन कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।
10:06 PM, 06-May-2020
सोलापुर के MIDC पुलिस स्टेशन के ASI की कोरोना से मौत
कोरोना के कारण सोलापुर के MIDC पुलिस स्टेशन के ASI ताजुद्दीन रहमान शेख की मौत हो गई। उनकी आत्मा को शांति मिले। पुलिस महानिदेशक (DGP) और महाराष्ट्र पुलिस के सभी रैंक के अधिकारी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रदान करते हैं: महाराष्ट्र पुलिस
तेलंगाना में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1107 हुई
तेलंगाना में आज 11 और मामले रिपोर्ट किए गए आए। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1107 हो गई है, जिनमें 648 डिस्चार्ज/ठीक हो गए हैं, 430 सक्रिय मामले हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है: राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक
राजस्थान में आज 159 नए मामले, चार की मौत
राजस्थान में आज 159 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3317 हो गई है, जिनमें 1485 सक्रिय मामले हैं और 93 लोगों की मौत हो चुकी है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
तेलंगाना में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1107 हुई
तेलंगाना में आज 11 और मामले रिपोर्ट किए गए आए। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1107 हो गई है, जिनमें 648 डिस्चार्ज/ठीक हो गए हैं, 430 सक्रिय मामले हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है: राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक
राजस्थान में आज 159 नए मामले, चार की मौत
राजस्थान में आज 159 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3317 हो गई है, जिनमें 1485 सक्रिय मामले हैं और 93 लोगों की मौत हो चुकी है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
10:02 PM, 06-May-2020
138वें बटालियन बीएसएफ अंबासा के 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
138वें बटालियन बीएसएफ अंबासा के 22 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें 18 पुरुष, 1 महिला, 3 बच्चे शामिल हैं। त्रिपुरा में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 64 हो गई है। इनमें से दो पहले ही ठीक हो चुके हैं और 62 मामले सक्रिय हैं: बिप्लब कुमार देब, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
09:58 PM, 06-May-2020
कोलकाता में कोरोना कंटेनमेंट जोन की सूची में 16 और क्षेत्र
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में कोरोना कंटेनमेंट जोन की सूची में 16 क्षेत्रों को और जोड़ा गया। शहर में अब कुल 334 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 PM, 06-May-2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना पॉजिटिव रोगियों के इलाज के लिए मुंबई में डिफेंस एंड रेलवे अस्पतालों के आईसीयू का उपयोग करने के महाराष्ट्र सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, लेकिन उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि इन आईसीयू बेड को अंतिम उपलब्ध विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए: महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र टोपे
09:34 PM, 06-May-2020
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का मुख्यालय पिछले शनिवार से बंद होने के बाद आज फिर से खोला गया। इस अवधि के दौरान पूरे मुख्यालय को सैनिटाइजेशन प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइज किया गया। इस बात की जानकारी सीआरपीएफ के अधिकारियों ने दी। बता दें कि यहां एक ड्राइवर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
09:21 PM, 06-May-2020
प्रधानमंत्री मोदी कल लोगों को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी कल बुद्ध पूर्णिमा समारोह में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय दुनिया भर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुखों की भागीदारी के साथ एक वर्चुअल प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित करेगा। पीएम मोदी सुबह लोगों को संबोधित करेंगे। यह आयोजन पीड़ितों और कोरोना के फ्रंटलाइन योद्धाओं के सम्मान के लिए आयोजित किया जा रहा है: प्रधानमंत्री कार्यालय
09:13 PM, 06-May-2020
मुंबई में आज 769 और मामले, 25 की मौत
मुंबई में आज 769 और कोरोना के मामले सामने आए और 25 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें से 19 की मौत अन्य बीमारियों के चलते हुई। शहर में कुल मामले अब 10527 हो गए हैं, जिनमें 2287 ठीक हो गए हैं और अभ तक शहर में 412 लोगों की मौत हो चुकती हैः बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)
गोवाः कक्षा 12 और कक्षा 10 के लिए परीक्षा क्रमशः 20 मई और 21 मई से शुरू होगी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन की कक्षा 12 और कक्षा 10 के लिए परीक्षा क्रमशः 20 मई और 21 मई से शुरू होगी।
लगभग 1030 प्रवासी मजदूर तेलंगाना से हबीबगंज पहुंचे
मध्य प्रदेश: लगभग 1030 प्रवासी मजदूर तेलंगाना से भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे।

गोवाः कक्षा 12 और कक्षा 10 के लिए परीक्षा क्रमशः 20 मई और 21 मई से शुरू होगी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन की कक्षा 12 और कक्षा 10 के लिए परीक्षा क्रमशः 20 मई और 21 मई से शुरू होगी।
लगभग 1030 प्रवासी मजदूर तेलंगाना से हबीबगंज पहुंचे
मध्य प्रदेश: लगभग 1030 प्रवासी मजदूर तेलंगाना से भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंचे।
