फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India: देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 42836, अब तक 1389 मौतें

Mon, 04 May 2020 11:47 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 04 May 2020 11:47 PM IST
खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2573 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,836 हो गई है। जिसमें 29,685 सक्रिय हैं, अब तक 11,762 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1389 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 May 4 Day fourty one of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:46 PM, 04-May-2020

प्रवासी मजदूरों के लिए तेलंगाना से रोजाना चलेंगी 40 विशेष ट्रेनें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए मंगलवार से एक हफ्ते तक रोजाना 40 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।  
11:25 PM, 04-May-2020

महाराष्ट्र में 771 नए मामले, 35 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में 771 नए मामले सामने आए और 35 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 14541 हो गई। कोरोना वायरस के कारण राज्य में अब तक 583 लोगों की मौत हो चुकी है: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
11:23 PM, 04-May-2020

दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी कोरोना टैक्स लगाया

दिल्ली सरकार ने शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य पर 'विशेष कोरोना शुल्क' 70 फीसदी टैक्स लगाया है। यह कल से लागू होगा।
 



 
10:31 PM, 04-May-2020

राहुल गांधी कल नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के साथ कोरोना पर बातचीत करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल सुबह 9 बजे नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के साथ कोरोना संकट के कारण आर्थिक गिरावट से निपटने के लिए बातचीत करेंगे।
 
10:25 PM, 04-May-2020
पश्चिम बंगाल में ग्रीन जोन में सैलून खुलेंगे, सरकारी या प्राइवेट ऑफिस में 25 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक काम किया जा सकता है। ग्रीन जोन में 20 यात्रियों या 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चल सकती हैं।

लद्दाख में सभी सैंपल नेगेटिव
लद्दाख में 205 सैंपल के रिजल्ट पाप्त हुए, जिनमें से 201 लेह से और चार कारगिल से हैं। सभी नेगेटिव है: रिगजिन संफेल, लद्दाख आयुक्त /सचिव (स्वास्थ्य)
09:41 PM, 04-May-2020

राजस्थान में 175 नए मामले, छह लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना 175 और नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3061 हो गई है और अब तक राज्य में कुल 77 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

तेलंगाना में कोरोना के 1085 मामले
तेलंगाना में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 1085 हो गई है, जिनमें से 471 मामले सक्रिय हैं और 29 मरीजों की जान जा चुकी है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 PM, 04-May-2020
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए जून 2020 में समाप्त होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जो मूल रूप से 1 जून 2020 से निर्धारित की गई थी। परीक्षा की नई तारीख का एलान बाद में किया जाएगा: प्रो नागेश्वर राव, वीसी इग्नू
09:14 PM, 04-May-2020

400 से अधिक अज्ञात प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मध्य प्रदेश के बड़वानी के सेंधवा इलाके में पुलिस पर पथराव करने के लिए 400 से अधिक अज्ञात प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में कम से कम तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं: सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सोलंकी

राजेश अग्रवाल नोडल अधिकारी के रूप में नामित
फिरोजपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल को प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को उनके राज्यों में वापस लाने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है: सूचना और जनसंपर्क विभाग, पंजाब
08:58 PM, 04-May-2020

'गुटनिरपेक्ष आंदोलन' शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने क्या कहाः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'गुटनिरपेक्ष आंदोलन' शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मानवता दशकों के सबसे गंभीर संकट से गुजर रही है। ऐसे वक्त में गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया को एकसाथ आने को बढ़ावा दे सकता है।

गुट निरपेक्ष आंदोलन दुनिया की सबसे नैतिक आवाज रही है। इस भूमिका को बनाए रखने के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन को समावेशी होना होगा। इस संकट के दौरान हमने दिखाया है कि एक वास्तविक जन आंदोलन बनाने के लिए लोकतंत्र, अनुशासन और निर्णायकता एक साथ कैसे आ सकते हैं।

भारतीय सभ्यता पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखती है। जब हम अपने नागरिकों की देखभाल करते हैं, तो हम अन्य देशों को भी मदद दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा अपनी जरूरतों के बावजूद, हमने अपने 123 पार्टनर देशों को चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित की है, जिसमें गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 59 सदस्य शामिल हैं। हम उपचार और टीके विकसित करने के वैश्विक प्रयासों में सक्रिय हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया कोरोना से लड़ रही है, तब भी कुछ लोग समुदायों और देशों को विभाजित करने के लिए कुछ अन्य घातक वायरस जैसे आतंकवाद, फर्जी समाचार और डॉक्टर्ड वीडियो फैलाने में व्यस्त हैं। कोरोना ने हमें मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की सीमा दिखाई है। कोरोना के बाद, दुनिया में हमें निष्पक्षता, समानता और मानवता पर आधारित वैश्वीकरण के एक नए टेम्पलेट की आवश्यकता है। हमें ऐसे अंतराष्ट्रीय संस्थानों की जरूरत है, जो आज की दुनिया के प्रतिनिधि हों।
08:38 PM, 04-May-2020

मुंबई में आज 510 नए मामले, 18 लोगों की मौत

मुंबई में आज 510 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। शहर में अब तक 9123 मामले सामने आ चुके हैं और कोरोना के कारण अब तक 361 लोगों की मौत हो चुकी हैः बीएमसी

लगातार दूसरे दिन झारखंड में कोई केस नहीं
लगातार दूसरे दिन झारखंड से कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 115 है, जिनमें 85 मामले सक्रिय हैं और 27 लोग ठीक हो गए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed