Coronavirus in India Live Updates: इंदौर में 100 हुई मृतकों की संख्या, बिहार में 33 नए संक्रमित मिले
{"_id":"5ebee7577093fe3f947db2eb","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-16-day-fifty-three-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: इंदौर में 100 हुई मृतकों की संख्या, बिहार में 33 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 17 May 2020 12:07 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 17 May 2020 12:07 AM IST
खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो गई है, जिनमें 53,035 सक्रिय हैं, 30,153 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2752 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 48, बिहार में 46, ओडिशा में 65 और राजस्थान में 86 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
12:05 AM, 17-May-2020
इंदौर में 100 हुई मृतकों की संख्या
एमपी के इंदौर में शनिवार को 92 नए संक्रमित मिले, इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2470 हो गई है। वहीं एक और मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 100 हो गई है।12:03 AM, 17-May-2020
बिहार में 33 नए मामले
बिहार में 33 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ राज्य में कुल मामले बढ़कर 1178 हो गए हैं।
विज्ञापन
11:16 PM, 16-May-2020
ओडिशा में वैट बढ़ने से 17 मई से पेट्रोल और डीजल महंगा
ओडिशा में वैट बढ़ने से 17 मई से पेट्रोल की कीमत में 3.11 रुपये का इजाफा हो जाएगा, जबकि डीजल के दाम में 1.03 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि होगी।
09:46 PM, 16-May-2020
रेल मंत्री ने झूठ बोला है कि हमने केवल 10 ट्रेनों की मांग की थी- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, रेल मंत्री ने झूठ बोला है कि हमने केवल 10 ट्रेनों की मांग की थी। हमने 30 ट्रेनों की मांग की थी, जिनमें से नौ छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है।
राजस्थान में आज 213 नए मामले, एक की मौत
राजस्थान में आज कोरोना के 213 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4960 हो गई है। 1890 सक्रिय मामले हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 126 हो गया हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 91 हुई
उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 91 हुईः राज्य स्वास्थ्य विभाग
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 65 नए मामले सामने आए
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में 65 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 737 हो गई, जिनमें 538 सक्रिय मामले हैं और 196 ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन की मौत हो गई हैः सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा सरकार
पश्चिमी रेलवे ने दो से 16 मई तक 463 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं
पश्चिमी रेलवे ने दो से 16 मई तक 463 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं और 6,40,000 लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
कर्नाटकः कलबुर्गी में 31 मई तक धारा 144 लगी रहेगी
कर्नाटकः कलबुर्गी में 31 मई तक धारा 144 लगी रहेगी। लोगों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला किया गया है।

09:29 PM, 16-May-2020
पुणे में आज कोरोना से 11 लोगों की मौत
पुणे में आज कोरोना के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। शहर में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 197 पहुंच गई हैः स्वास्थ्य अधिकारी
09:20 PM, 16-May-2020
महाराष्ट्र में आज 1606 नए मामले, 67 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज 1606 नए मामले सामने आए और 67 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामले 30, 706 हो गए हैं, जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 1135 हो गया है। आज 524 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। राज्य में अब तक 7088 लोग ठीक हो चुके हैं: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
09:07 PM, 16-May-2020
मणिपुर में 22 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव
मणिपुर में चेन्नै लौटी एक 22 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। राज्य में अभी दो सक्रिय केस हैं। पांच लोग पहले ही ठीक हो चुके हैं।
09:00 PM, 16-May-2020
हरियाणा में आज तक कोरोना के 887 पॉजिटिव मामले
हरियाणा में आज तक 887 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जिनमें से 514 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 13 की मौत हुई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
08:56 PM, 16-May-2020
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 348 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 348 नए मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही कुल संख्या 10989 हो गई है, जिनमें 4308 मरीज ठीक हो गए। अब तक 625 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:39 PM, 16-May-2020
मुंबई में आज कोरोना के 884 नए मामले
मुंबई में आज कोरोना के 884 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही शहर में कुल आंकड़ा 18396 पहुंच गया है। आज 238 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 4806 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। मुंबई में कोरोना के कारण अब तक 696 लोगों की मौत हुई है।