Coronavirus in India: देश में 74281 मामले, 22386 हुए ठीक, 2415 की मौत
{"_id":"5ebaed038ebc3e90a55e4c90","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-13-day-fifty-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India: देश में 74281 मामले, 22386 हुए ठीक, 2415 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 14 May 2020 12:00 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 14 May 2020 12:00 AM IST
खास बातें
श्रमिक स्पेशल और राजधानी स्पेशल चलाने के बाद रेलवे अब देश भर में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। यह ट्रेनें आगामी 22 मई से चलेंगी जबकि इसके लिए 15 मई से बुकिंग शुरू होगी। वहीं, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3525 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 74,281 हो गई है, जिनमें 47,480 सक्रिय हैं, 24,386 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2415 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:49 PM, 13-May-2020
भोपाल से श्रमिकों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हुई बस
भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र से छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लिए चार बसों में 161 श्रमिकों को रवाना किया गया। सभी को खाने के पैकेट और पानी भी उपलब्ध कराया गया।11:10 PM, 13-May-2020
22 मई से चलेंगी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें
- श्रमिक स्पेशल और राजधानी स्पेशल चलाने के बाद रेलवे ने अब देश भर में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है।
- यह ट्रेनें आगामी 22 मई से चलेंगी जबकि इसके लिए 15 मई से बुकिंग शुरू होगी।
- स्पेशल ट्रेनों में की जाएगी वेटिंग टिकट की व्यवस्था।
विज्ञापन
10:42 PM, 13-May-2020
झारखंड में आज आठ कोरोना मरीज हुए ठीक
झारखंड में आज आठ कोरोना मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कोरोना मामलों की संख्या 177 हो गई हैः झारखंड सरकार
तेलंगाना में कोरोना के 41 नए मामले
तेलंगाना में आज कोरोना के 41 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1367 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
बिहार सरकार प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्रदान करेगी
बिहार सरकार प्रवासी मजदूरों को उसके स्किल के मुताबिक रोजगार प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री कार्यालय, बिहार
तेलंगाना में कोरोना के 41 नए मामले
तेलंगाना में आज कोरोना के 41 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1367 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
बिहार सरकार प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्रदान करेगी
बिहार सरकार प्रवासी मजदूरों को उसके स्किल के मुताबिक रोजगार प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री कार्यालय, बिहार
10:40 PM, 13-May-2020
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर कुवैत और अन्य देशों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी की मांग की है: आंध्र प्रदेश सीएम ऑफिस
10:36 PM, 13-May-2020
रेलवे ने टिकटों के कैंसिलेशन और रिफंड के लिए नई गाइडलाइन जारी की
रेलवे ने मार्च ने 21 मार्च 2020 और आगे के लिए बुक हुए टिकटों के कैंसिलेशन और रिफंड के लिए नई गाइडलाइन जारी की।
Ministry of Railways issues revised guidelines on cancellation of already booked tickets and refund of fare, with effect from 21st March 2020. pic.twitter.com/61p2MgxzQ5
— ANI (@ANI) May 13, 2020
10:32 PM, 13-May-2020
बिहार में कुल मामलों की संख्या 940 हुई
बिहार में कोरोना के आठ और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 940 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
राजस्थान में 202 नए मामले
राजस्थान में कोरोना के 202 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 4328 हो गएः राजस्थान सरकार
लद्दाख में कोरोना के कुल 43 मामले
लद्दाख में कोरोना के कुल 43 मामले अब तक सामने आए हैं: कमिश्नर और सेक्रटरी, हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन
राजस्थान में 202 नए मामले
राजस्थान में कोरोना के 202 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 4328 हो गएः राजस्थान सरकार
लद्दाख में कोरोना के कुल 43 मामले
लद्दाख में कोरोना के कुल 43 मामले अब तक सामने आए हैं: कमिश्नर और सेक्रटरी, हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 PM, 13-May-2020
थर्ड एसी में 100 और स्लीपर में 200 वेटिंग
लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई विशेष ट्रेन सेवा में रेल मंत्रालय ने वेटिंग लिस्ट की सुविधा भी देने की घोषणा कर दी है। 22 मई से इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी जारी किए जाएंगे। शुरुआत में फर्स्ट एसी, एक्सीक्यूटिव क्लास में 20, सेकंड एसी में 50, थर्ड एसी व एसी चेयरकार में 100 और स्लीपर में 200 वेटिंग तक टिकट जारी किए जाएंगे।09:21 PM, 13-May-2020
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 117 नए मामले
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 117 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2290 हो गई है और राज्य में मरने वालों की संख्या 135 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग
09:14 PM, 13-May-2020
उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 54.75 करोड़ रुपये मंजूर किए
महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक ट्रेन टिकट खरीदने और अन्य राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 54.75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राशि जिला कलेक्टरों को दे दी गई है: सीएमओ महाराष्ट्र
09:09 PM, 13-May-2020
कर्नाटक सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए एसओपी जारी की
कर्नाटक सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
Karnataka Government has issued Standard Operating Procedures for entry of persons from other states the state.#COVID19 pic.twitter.com/3G5o6BTThr
— ANI (@ANI) May 13, 2020