Coronavirus in India Live Updates: महाराष्ट्र में आज 1026 नए मामले, 53 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 12 May 2020 11:57 PM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने मंगलवार को पांचवीं बार देश को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन-4 के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि 18 मई से पहले लॉकडाउन-4 के बारे में जानकारी मिल जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लॉकडाउन-4 नए नियमों वाला होगा। नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, जिनमें 46,008 सक्रिय हैं, 22,455 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2293 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना
- फोटो : PTI