फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 5274, अब तक 149 की मौत

Thu, 09 Apr 2020 06:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Apr 2020 06:49 AM IST
खास बातें

देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 60, दिल्ली में 51, मध्यप्रदेश में 16, आंध्र प्रदेश में 15, कर्नाटक में छह और राजस्थान में पांच नए मामले सामने आए हैं। पुणे में 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई। आज इंदौर में एक की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 773 नए मामले सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 5274 हो गई। जिसमें से 4714 सक्रिय हैं, 411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in India Live Updates News in Hindi Covid19 8th April Fifteenth day of lock down Corona pandemic

लाइव अपडेट

06:40 AM, 09-Apr-2020

दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल की दो महिला चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात और गौतम नगर में रहने वाली दो महिला डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष चौधरी के मुताबिक मारपीट की यह घटना रात लगभग 9:30 बजे हुई जब दोनों फल खरीदने के लिए बाहर गई थीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान पड़ोसी ने चीखते हुए कहा कि वह यहां कोरोना फैला रही हैं। जब महिला चिकित्सकों ने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की दी है।
05:07 AM, 09-Apr-2020

सरकार ने COVID19 आपातकालीन स्वास्थ्य प्रणाली को दी मंजूरी  

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय और राज्य स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र द्वारा वित्त पोषित 'भारत COVID19 आपातकालीन और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज' को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक वंदना गुरनानी ने बताया कि  यह जनवरी 2020 से मार्च 2024 तक तीन चरणों में लागू किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
04:49 AM, 09-Apr-2020

झारखंड में कोरोना के पांच नए मामले, राज्य में कुल नौ संक्रमित

झारखंड में कोरोना के पांच और नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रांची के हिंदीपीरी क्षेत्र से चार और एक बोकारो समेत कुल पांच कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य हैं।
12:49 AM, 09-Apr-2020
दिल्ली: दो महिला चिकित्सकों पर हमला
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात और गौतम नगर में रहने वाली 2 महिला डॉक्टरों पर उनके पड़ोसी के कथित रूप से हमला करने का मामला सामने आया है। सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष चौधरी ने बताया कि यह घटना रात लगभग 9:30 बजे हुई जब दोनों फल खरीदने के लिए बाहर गई थीं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान पड़ोसी ने चीखते हुए कहा कि वह यहां कोरोना फैला रही हैं। जब महिला चिकित्सकों ने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया। डॉक्टर मनीष चौधरी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है।
12:42 AM, 09-Apr-2020
  • बिहार में के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने बुधवार को जानकारी दी कि नवादा के एक 38 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह पिछले दिनों दिल्ली की यात्रा करके लौटा था। उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 39 हो गई है।
  • हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बुधवार को एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। यह जानकारी विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने दी है। 
12:10 AM, 09-Apr-2020
  • जम्मू और कश्मीर के प्रमुख सचिव (योजना) रोहित कंसल ने बताया कि बुधवार को जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में उधमपुर की एक 61 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार वह पहले से ही गठिया से पीड़ित थी। बता दें कि जम्मू कश्मीर में कोरोना से मौत का यह चौथा मामला है।
  • तेलंगाना प्रदेश की सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों और कार्यालयों में थूकने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:36 PM, 08-Apr-2020
  • पंजाब के मुख्य सचिव करण बीर सिंह सिद्धू ने जानकारी दी है कि मोरिंडा के चटामली गांव के रहने वाले एक 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए तय किए गए मानदंडों के अनुसार उक्त शख्स के अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
11:30 PM, 08-Apr-2020
  • दिल्ली के मुख्य सचिव ने बुधवार को जानकारी दी कि हर जिले में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र (संगरोध केंद्र) पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सहायक पुलिस आयुक्त की तैनाती की जाएगी, जो सुनिश्चित करेंगे कि कोरोना से संक्रमित सभी मरीज इलाज पूरा होने तक केंद्र में ही रहें।
11:21 PM, 08-Apr-2020
गोवा में एक कोरोना मरीज के ठीक हो गए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या छह हो गई है। उसे 14 दिनों के क्वारंटीन में रखा गया है: विश्वजीत राणे, गोवा स्वास्थ्य मंत्री
 
10:38 PM, 08-Apr-2020

बिहारः मंत्रियों, विधानमंडल सदस्यों के वेतन में एक साल तक 15 प्रतिशत की कटौती

बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री, राज्य के मंत्रियों एवं विधान मंडल के सदस्यों के वेतन में अगले एक साल तक 15 प्रतिशत कटौती करने एवं उक्त राशि 'कोरोना उन्मूलन कोष' में देने को बुधवार को मंजूरी दे दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed