Coronavirus in India: देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 20471, अब तक 652 मौतें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1486 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20,471 हो गई है, जिसमें 15,859 सक्रिय हैं, 3959 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 652 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
26 more persons have tested positive for #Coronavirus in Madhya Pradesh's Indore, taking the total number of cases in the district to 945 including 53 deaths: Chief Medical and Health Officer, Indore
— ANI (@ANI) April 22, 2020
भारत ने 23 टन दवाइयां नेपाल को भेजीं
भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री भानुभक्त ढाकल को यह खेप सौंपी। दूतावास ने बताया है कि इसमें 8.25 लाख आवश्यक दवाइयां हैं, 3.2 लाख पैरासिटामोल और 2.5 लाख हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन है।
असम सरकार 25 अप्रैल से तीन दिनों के लिए लॉकडाउन हटाएगी
स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि असम सरकार 25 अप्रैल से तीन दिनों के लिए लॉकडाउन हटाएगी, ताकि फंसे हुए लोग अपने-अपने घर जा सके।
एम्स रायपुर से दो और मरीजों को मिली छुट्टी
एम्स रायपुर से दो और कोरोना मरीजों को छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब कोरोना के कुल 36 मामले सामने हैं, जिनमें से केवल 8 सक्रिय मामले हैं और 28 ठीक हो चुके हैं: एम्स रायपुर
AIIMS Raipur has discharged two more #COVID19 patients today. Total number of COVID19 cases in the State is 36 including 8 active cases, 28 discharged: AIIMS Raipur, Chhattisgarh
— ANI (@ANI) April 22, 2020
लॉकडाउन के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने किसानों को किया संबोधित
तीन मई तक जारी लॉकडाउन के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला हरियाणा के जींद अनाज मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए देखे गए।
Congress leader Randeep Surjewala was seen addressing farmers at Haryana's Jind Anaj Mandi today, amid COVID19 lockdown pic.twitter.com/wgr7EmCkr0
— ANI (@ANI) April 22, 2020
हमारा लक्ष्य सबकी सुरक्षा और मृत्यु दर जीरो करने का है- महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि हमलोगों ने सर्विलांस, स्क्रीनिंग, टेस्टिंग और इलाज में तेजी लाई है। हमने कोरोना के मरीजों के दोगुने होने की दर को कम करके 7.1 दिन किया है। हमारा लक्ष्य सबकी सुरक्षा और मृत्यु दर जीरो करने का है। राज्य में प्लाजमा थेरेपी भी हमने शुरू की है।
We're doing increased surveillance,screening,testing&treatment.We've improved our doubling rate of positive patients to 7.1 days. Our aim is to protect everyone&bring mortality rate to zero. We've started Plasma therapy in the State: Maharashtra Minister Rajesh Tope on COVID19 pic.twitter.com/eFU0SzYoU5
— ANI (@ANI) April 22, 2020
राजस्थान में कोरोना के 153 नए केस
राजस्थान में 153 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 68 जयपुर, 17 टोंक और 11 जोधपुर से हैं। राज्य में कुल केस 1888 हो गए हैं: स्वास्थ्य विभाग राजस्थान
153 new COVID19 positive cases (including 68-Jaipur, 44-Ajmer, 17-tonk & 11-Jodhpur) reported in the State today; the total number of positive cases in the state rises to 1888: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/xKtxYbSXCC
— ANI (@ANI) April 22, 2020
तेलंगानाः भारत में फंसे 100 अमेरिकी नागरिक हैदराबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली से अमेरिका भेजे जाएंगे सभी अमेरिकी नागरिक। हैदराबाद से ही 72 यूएई के नागरिक शारजाह के लिए विमान से रवाना हुए।
Telangana: 100 US nationals airlifted by an Air India special passenger relief flight to Delhi to further go to US & 72 UAE nationals airlifted by a special Air Arabia flight to Sharjah, from Hyderabad international airport today pic.twitter.com/H2s9e8zA46
— ANI (@ANI) April 22, 2020
ईरान से लाए गए 225 भारतीय नागरिकों को लेह भेजा गया
असम में पिछले सात दिनों में कोई नया मामला नहीं: स्वास्थ्य मंत्री
दिल्ली में आज कोरोना के 92 नए मामले
92 new COVID19 positive cases, 1 death reported today; the total number of positive cases in Delhi is now 2248, death toll 48: Delhi Health Department pic.twitter.com/unSumSfJn3
— ANI (@ANI) April 22, 2020
पीएम मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री से की बात, कोरोना पर हुई चर्चा
सरकार ने बताया कि पीएम वराडकर ने आयरलैंड में संक्रमण से लड़ने में भारतीय मूल के डॉक्टरों और नर्सों द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। पीएम मोदी ने आयरलैंड में भारतीय नागरिकों के लिए देखभाल और सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और भारत में आयरिश नागरिकों की सुविधा के लिए वादा किया।