फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Live Updates: महाराष्ट्र में आज 3870 नए मामले, 101 लोगों की मौत

Mon, 22 Jun 2020 12:15 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 22 Jun 2020 12:15 AM IST
खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3870 नए मामले दर्ज किए और 101 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,075 हो गई है।
  • तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 730 नए मामले सामने आए और सात लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामले 7802 हो गए।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 580 नए मामले सामने आए और 25 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 27,317 हो गई है।
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 2532 नए मामले दर्ज किए गए और 53 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 59,377 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 15,413 नए मामले सामने आए हैं और 306 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,10,461 हो गई है, जिनमें से 1,69,451 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 2,27,756 लोग ठीक हो चुके हैं और 13,254 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 21th june Unlock1 Day twenty One, Corona Pandemic, World, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:55 PM, 21-Jun-2020

दिल्ली सरकार का आदेश, सभी जिला मजिस्ट्रेट एसडीएमए के निर्णय को लागू करें

सभी जिला मजिस्ट्रेटों को एसडीएमए के निर्णय को लागू  करना है और उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि रोज आने वाले पॉजिटिव केस की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर सत्यापित हों। वहीं जो भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हैं उनकी बीमारी की गंभीरता की जांच के लिए उन्हें कोविड देखभाल केंद्रों में भेजा जाएगाः- दिल्ली सरकार
10:59 PM, 21-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज 3870 नए मामले, 101 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3870 नए मामले दर्ज किए और 101 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,075 हो गई है, जिनमें 65,744 ठीक हो चुके हैं, 60,147 मामले सक्रिय हैं और 6170 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
10:51 PM, 21-Jun-2020

तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 730 नए मामले, सात की मौत

तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 730 नए मामले सामने आए और सात लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामले 7802 हो गए और मौत का आंकड़ा 210 पहुंच गया। 
10:38 PM, 21-Jun-2020

मध्य प्रदेश में आज 179 नए मामले, 14 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 179 नए मामले सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11,903 हो गई और 515 लोगों की मौत हो हुई है। राज्य में अब तक 9015 लोग ठीक हो चुके हैं। 
10:23 PM, 21-Jun-2020

बैठक में गृह मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः

  • सभी संक्रमित व्यक्तियों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग और क्वारंटीन करने के लिए आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कंटेनमेंट जोन के बाहर प्रत्येक घर की सूची लगाई जाए। कोविड मरीजों को अस्पताल, कोविड सेंटर या होम आइसोलेशन में रखा जाए।
  • पूरी दिल्ली में एक सेरोलॉजिकल सर्वे 27.06.2020 और 10.07.2020 के बीच कराया जाएगा, जिसमें 20,000 लोगों की सैंपल टेस्टिंग होगी। इसके द्वारा दिल्ली में संक्रमण के फैलाव का आकलन हो सकेगा और एक व्यापक रणनीति निर्धारित की जा सकेगी।
  • दिल्ली के प्रत्येक जिले को एक बड़े अस्पताल से जोड़ा जाएगा। दिल्ली सरकार 22 जून तक एक योजना निर्धारित करे, 23 जून तक जिला स्तरीय टीमों का गठन करे। 26 जून तक सभी कंटेनमेंट जोन का संशोधित परिसीमन करे। 30 जून तक कंटेनमेंट जोन का सर्वे करे।
  • दिल्ली सरकार हर मृतक का आकलन कर बताए कि उसे कितने दिन पहले कहां से अस्पताल लाया गया था। यदि वह होम आइसोलेशन में था, तो उसे सही समय पर लाया गया था या नहीं।
  • सभी कोरोना पॉजिटिव मामलों को पहले कोरोना सेंटर जाना होगा और जिन लोगों के घरों में उपयुक्त व्यवस्था है और जो किसी अन्य को-मोरबिडिटी से ग्रस्त नहीं है, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाए। कितने लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, इसकी जानकारी भारत सरकार को दी जाए।
10:03 PM, 21-Jun-2020
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट रणनीति पर डॉ. पॉल समिती ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार कंटेनमेंट जोन का नए सिरे से परिसीमन हो, इनकी सीमा पर और इनके अंदर की गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी और नियंत्रण रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 PM, 21-Jun-2020
मध्य प्रदेशः किर्गिस्तान से वंदे भारत मिशन के तहत भारतीयों को लेकर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर पहुंचा विमान। जिला स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की स्क्रीनिंग की।

09:27 PM, 21-Jun-2020

उत्तराखंड में कोरोना के 20 नए मामले

उत्तराखंड में रात नौ बजे तक 20 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2344 हो गई 
09:04 PM, 21-Jun-2020

हरियाणा में 412 नए मामले

हरियाणा में 412 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 10,635 है। 
09:02 PM, 21-Jun-2020

राजस्थान में आज 393 नए मामले, 12 लोगों की मौत

राजस्थान में आज शाम 8:30 तक 393 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14,930 हो गई है, जिनमें 2984 सक्रिय हैं, 349 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 11,355 लोग ठीक हो गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed