Coronavirus in India Live Updates: दिल्ली में आज सबसे अधिक 3630 नए मामले, 77 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:41 AM IST
खास बातें
- देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के सबसे अधिक 3630 नए मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 56,746 हो गई है और मौत का आंकड़ा 2112 पहुंच गया है।
- महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 3874 नए मामले सामने आए और 160 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,205 हो गई है।
- मुंबई में आज कोरोना के 1197 नए मामले सामने आए और 136 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 65,265 हो गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 539 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 26,737 हो गई है।
- पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 441 नए मामले दर्ज किए, 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,531 हो गई है।
- उत्तराखंड में आज संक्रमण के 101 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2278 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 14,516 नए मामले सामने आए हैं और 375 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,95,048 हो गई है, जिनमें से 1,68,269 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में 2,13,831 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 12,948 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI