फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India: देशभर में कुल मामले 17656, अब तक 559 की मौत, 2842 हुए ठीक

Mon, 20 Apr 2020 10:57 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Apr 2020 10:57 PM IST
खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1553 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,656 हो गई है, जिसमें 14,255 सक्रिय हैं, 2842 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 559 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लॉकडाउन के बीच आज से राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय समेत देश के सभी सरकारी विभागों में आंशिक रूप से कामकाज शुरू हो गया है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 20th April Day Twenty Seven Of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
लॉकडाउन के दौरान ढील के बाद काम पर लौटे लोग - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:57 PM, 20-Apr-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 98 और मामले

राजस्थान में आज कोरोना के 98 और मामले सामने आए हैं, जिनमें जयपुर से 50, जोधपुर से 32, और कोटा से सात मामले हैं और दो की मौत हो गई है। मरने वालों में एक कोटा और दूसरा नागौर के हैं। राज्य में कुल कोरोना वायरस के मामले अब 1576 हो गए हैं और अब तक 25 लोगों की मृत्यु हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
 
10:40 PM, 20-Apr-2020

महाराष्ट्र में जल्द ही होगा 75000 रैपिड टेस्ट

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि हम जल्द ही 75000 रैपिड टेस्ट करेंगे। क्योंकि इसके लिए केंद्र सरकार ने हमें सशर्त अनुमति दी है। हमने मुंबई के धारावी जैसे कुछ क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) का उपयोग करने का भी फैसला किया है। हम यह ध्यान देंगे कि कार्डिएक की दिक्कत वाले, 65 साल के ऊपर के लोग और 15 साल से नीचे के बच्चों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के टैबलेट ना दिए जाएं।
 
विज्ञापन
10:07 PM, 20-Apr-2020

पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 78 मामले, दो की मौत

पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 78 और कोरोना के मामले आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अब 2081 में कुल मामले हो गए हैं, जिनमें 1603 सक्रिय हैं और 431 लोग ठीक हो गए हैं और अब तक कुल 47 मौतें हुई हैं: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग
 


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों और अस्पतालों के खिलाफ हिंसा को लेकर एक विशेष केंद्रीय कानून की मांग की है। बता दें कि 'व्हाइट अलर्ट टू द नेशन' के तहत सभी डॉक्टर्स और अस्पतालों के कर्मचारी 22 अप्रैल को रात नौ बजे विरोध और सतर्कता के रूप में मोमबत्ती जलाएंगे।
 
09:28 PM, 20-Apr-2020

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार कल-सूत्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा: सूत्र
 


दिल्ली के पांच और इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
दिल्ली के पांच और इलाकों को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 कंटेनमेंट जोन की सूची में डाला गया। राष्ट्रीय राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। तुगलकाबाद एक्सटेंशन की लेन 24-28, जहांगीरपुरी का ब्लॉक-जी, संजय एंक्लेव के फ्लैट नंबर 265 से 500, त्रिलोकपुरी का ब्लॉक-34, और शालीमार बाग का ब्लॉक AF को कंटेनमेंट जोन की सूची में जोड़ा गया है।
08:44 PM, 20-Apr-2020
महाराष्ट्र में आज शाम 6 बजे तक 466 नए कोरोना के मामले सामने आए और 9 मौतें भी हुई हैं। कुल मामले 4666 हो गए हैं और राज्य में अब तक कुल 232 मौतें हुईं हैं। आज अस्पतालों से 65 रोगियों को छुट्टी दी गई है। ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 572 है: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग
 

उत्तराखंड में आज शाम 6 बजे तक दो नए कोरोना मामले (दोनों देहरादून से) सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 46 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 825 बेड की संयुक्त क्षमता वाले पांच और कोरोना अस्पताल शुरू करते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रल्हाद जोशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए: मुख्यमंत्री कार्यालय
 
तेलंगाना में कोरोना के 14 और मामले
आज रात 8 बजे तक तेलंगाना में 14 और कोरोना के मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। राज्य में वर्तमान में कुल 872 मामले हैं और 23 लोगों की मौत हुई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
 

08:30 PM, 20-Apr-2020

गुजरात में आज 93 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1939 हुई

गुजरात में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। आज 93 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 1939 हो गई है। कुल मामलों में से 131 लोग ठीक हो गए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई हैः गुजरात स्वास्थ्य विभाग
 

आईसीएमआर को रिपोर्ट करने वाली कुल परिचालन (स्वतंत्र परीक्षण शुरू) सरकारी लैब 201 हैं। इसके अलावा तीन कलेक्शन साइट्स हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:56 PM, 20-Apr-2020
ओडिशा में 20 अप्रैल तक 15 क्षेत्रों को कोरोना कंटेनमेंट जोन के रूप में वर्गीकृत किया गया है: राज्य स्वास्थ्य और कल्याण विभाग
 
गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने कहा है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अहमदाबाद, सूरत और राजकोट के कुछ क्षेत्रों में 24 अप्रैल तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
 
कोरोना के 18 नए पॉजिटिव मामले कश्मीर डिवीजन में पाए गए हैं। जम्मू और कश्मीर में कुल मामलों की संख्या 368 हो गई है।
 
महाराष्ट्र: मुंबई के एक अस्पताल के 11 स्टाफ सदस्यों को कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। 14 दिनों के लिए उन्हें होम क्वारंटीन के के तहत रखा जाएगा। अस्पताल के 30 से अधिक स्टाफ सदस्यों का पिछले सप्ताह कोरोना का टेस्ट किया गया था।  
 


07:56 PM, 20-Apr-2020
गृह मंत्रालय द्वारा संशोधित लॉकडाउन दिशानिर्देशों पर केरल को लिखे पत्र पर केरल के मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार और केंद्र के बीच कोई विवाद नहीं है। केरल केंद्र द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन कर रहा है। नाई की दुकानें नहीं खोली जाएंगी और रेस्तरां केवल ऑनलाइन डिलीवरी प्रदान करेंगे। लॉकडाउन के दौरान नाई की दुकानें खोलने के लिए पहले निर्णय लिया गया था, लेकिन कई विशेषज्ञ इसके खिलाफ हैं। इसलिए, केरल सरकार इस फैसले को वापस ले रही है।
 
07:52 PM, 20-Apr-2020

पश्चिम बंगाल में 245 सक्रिय मामले और 12 की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले पिछले 24 घंटे में 47 मामले बढ़े हैं। राज्य में कुल 245 सक्रिय मामले हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है: राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग
 
07:40 PM, 20-Apr-2020

मणिपुर कोरोना फ्री मुक्त राज्य बना

मणिपुर अब कोरोना मुक्त राज्य बन गया है। हमने ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन को छूट देने का फैसला किया है लेकिन यह अगले आदेश तक इंफाल में जारी रहेगा। शहरी क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे के बीच आवश्यक सामानों की दुकानें खुलेंगी: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed