Coronavirus in India Live Updates: मुंबई में आज संक्रमण के 1298 नए मामले, 67 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:42 PM IST
खास बातें
- मुंबई में आज संक्रमण के 1298 नए मामले सामने आए, 518 लोग ठीक हुए और 67 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 62,799 हो गई है।
- महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 3752 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 100 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,20,504 हो गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में 510 नए मामले दर्ज किए गए और 31 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 25,660 हो गई है।
- पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 435 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12735 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 2141 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 52, 334 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 12,881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,66,946 हो गई है, जिनमें से 1,60,384 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 1,94,325 लोग ठीक हो चुके हैं और 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI