फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India: देशभर में संक्रमितों की संख्या 14,792 हुई, अब तक 488 लोगों की मौत

Sun, 19 Apr 2020 12:43 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Apr 2020 12:43 AM IST
खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 957 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,792 हो गई है। जिसमें 12,289 सक्रिय हैं, 2015 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 488 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 18th April Day Twenty Five Of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:19 AM, 19-Apr-2020

झारखंड के धनबाद में एक और पॉजिटिव मामला आया सामने

झारखंड के धनबाद में एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसे लगाकर अब शहर में संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 2 हो गई है। उपायुक्त अमित कुमार ने इस बात की जानकारी दी।
11:55 PM, 18-Apr-2020

 मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि और एक की मौत 

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को नौ लोगों में संक्रमण और एक की मौत की पुष्टि की गई है। जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 890 है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
11:46 PM, 18-Apr-2020
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अभी कोई फैसला नहीं, कंपनियां अभी न करें बुकिंग

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू करने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि एयरलाइन्स को सलाह दी जाती है कि फैसला होने के बाद ही बुकिंग शुरू करें।
 
10:52 PM, 18-Apr-2020

घरेलू/ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं- हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उड्डयन मंत्रालय स्पष्ट कर देना चाहता है कि अभी तक घरेलू/ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे इस संबंध में निर्णय आने के बाद ही अपनी बुकिंग चालू करें।
 
10:48 PM, 18-Apr-2020

दिल्ली में आज 186 नए पॉजिटिव केस सामने आए

दिल्ली में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। आज 186 नए पॉजिटिव केस सामने आए और एक की मौत हो गई। 134 लोग आज ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1893 हो गई, जिनमें 207 ठीक/डिस्चार्ज भी शामिल हैं और अब तक 43 लोगों की मौत हो गई हैः दिल्ली सरकार
 
10:35 PM, 18-Apr-2020

तेलंगाना में आज कोरोना के 43 नए मामले

तेलंगाना में आज कोरोना के 43 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल केस 605 हो गए हैं। 186 लोग ठीक हो चुके हैं और 18 की मौत हुई हैः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 
 
औरंगाबाद डीएचओ की कार से नकदी और शराब की बोतलें बरामद, मामला दर्ज
एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शनिवार को महाराष्ट्र के जालना जिले में औरंगाबाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) की कार से नकदी और शराब की बोतलें बरामद की और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 PM, 18-Apr-2020

अहमदाबाद में कोरोना के 239 नए मामले

अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 239 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 862 हो गई है। इस बात की जानकारी यहां के स्वास्थ्य विभाग ने दी। 
10:29 PM, 18-Apr-2020

असम में अब से नहीं होगा चीन से आए हुए पीपीई का इस्तेमाल-स्वास्थ्य मंत्री

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि राज्य में अब से चीन से आए हुए पीपीई का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसकी क्वालिटी को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। चीन में निर्मित पीपीई किट भारतीय मानकों पर खरी नहीं उतरीं। बता दें कि असम ने बुधवार शाम को चीन के गुआंसे आए हुए गझोउ से 50,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट प्राप्त किए। 
10:14 PM, 18-Apr-2020

 आज 35,494 सैंपल का टेस्ट किया गया-ICMR

कुल 3,72,123 सैंपल का टेस्ट किया गया। कुल 3,54,969 लोगों का टेस्ट किया। आज 35,494 सैंपल का टेस्ट किया गयाः भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)
 
10:10 PM, 18-Apr-2020

जम्मू और कश्मीर के कश्मीर डिवीजन में आज 13 नए मामले

जम्मू और कश्मीर के कश्मीर डिवीजन में आज 13 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल यहां कुल पॉजिटिव मामले 341 हो गए हैं, जिनमें से 285 सक्रिय हैं। पांच लोगों की मौत हो गई हैः जम्मू-कश्मीर सरकार
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed