फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: पश्चिम बंगाल में आज 454 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10698 हुई

Sun, 14 Jun 2020 12:17 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 14 Jun 2020 12:17 AM IST
खास बातें

  • पश्चिम बंगाल में कोरोना के 454 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10,698 हो गई है।
  • देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 2134 मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 38,958 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 517 नए मामले दर्ज किए और 33 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 23,079 हो गई है।
  • मुंबई में आज संक्रमण के 1383 नए मामले सामने आए और 69 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 56,740 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 3427 नए मामले सामने आए और 113 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,568 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज संक्रमण के 1989 मामले दर्ज किए गए और 30 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 42,687 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 11,458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,08,993 हो गई है, जिनमें से 1,45,779 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 1,54,330 लोग ठीक हो चुके हैं और 8,884 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 13th june Unlock1 Day thirteen, Corona Pandemic, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti

लाइव अपडेट

09:42 PM, 13-Jun-2020

दिल्ली में 10 से 49 बेड वाले सभी नर्सिंग होम कोविड-19 नर्सिंग होम घोषित

कोविड-19 रोगियों के लिए बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए दिल्ली में 10 से 49 बेड वाले सभी नर्सिंग होमों को कोविड-19 नर्सिंग होम घोषित किया गया है। इन सभी नर्सिंग होम को तीन दिनों के भीतर अपने सभी बेड को कोविड-19 के रोगियों के अनुसार कार्यात्मक बनाना होगा। आदेश नहीं मानने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी:- दिल्ली सरकार
 
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,512 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 875 हैः-राज्य स्वास्थ्य विभाग

पश्चिम बंगाल में आज 454 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10698 हुई
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 454 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10,698 हो गई है। इनमें 5693 मामले सक्रिय हैं और 463 लोगों की मौत हुई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली में आज 2134 नए मामले, 57 लोगों ने तोड़ा दम
देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 2134 मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 38,958 हो गई है, जिनमें 22,742 मामले सक्रिय हैं, 14,945 ठीक हो चुके हैं और 1271 लोगों की मौत हुई है। 

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट ने क्वारंटीन सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। डोईवाला उप जिला मजिस्ट्रेट को एक हफ्ते में मामले की रिपोर्ट देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले में एक डॉक्टर को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

दिल्ली कंटेनमेंट जोन की संख्या 241 हुई
दिल्ली कंटेनमेंट जोन की संख्या 241 हुई, अब तक कुल 66 इलाके हटाए गएः दिल्ली सरकार

भोपाल में महिला स्व सहायता समूहों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
भोपाल में महिला स्व सहायता समूहों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बातचीत में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आपने एक करोड़ से ज्यादा मास्क बनाए और लोगों को महामारी की जानकारी, इससे बचने के उपाए के बारे में प्रचार भी किया।

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 198 नए मामले, सात की मौत
मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 198 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 10,641 हो गए। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 447 की मौत हुई है। वहीं, 7377 लोग ठीक हो चुके हैं: स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश

पंजाब में टेस्ट की क्षमता 11000 प्रतिदिन तक बढ़ाई गई
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है राज्य में कोरोना के टेस्ट की क्षमता 11000 प्रतिदिन तक बढ़ाई गई है। अगले 15 दिनों में इसे 20 हजार तक बढ़ाने के लिए कोशिश जारी है। कोरोना से लड़ाई में टेस्टिंग सबसे महत्वपूर्ण औजार है।

झारखंड में आज 54 नए मामले सामने
झारखंड में आज 54 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1711 हो गई है, जिनमें 887 मामले सक्रिय हैं, 816 ठीक हो गए हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है।  

तेलंगाना में 253 नए मामले, आठ की मौत
तेलंगाना में आज संक्रमण के 253 नए मामले दर्ज किए गए और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 4737 हो गए, जिनमें 2352 ठीक हो चुके हैं, 2203 सक्रिय हैं और 182 लोगों की मौत हुई है। 

उत्तराखंड में 26 और मामले
उत्तराखंड में रात नौ बजे तक कोरोना संक्रमण के 26 और मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1785 हो गई है, जिनमें 1077 ठीक हो चुके हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। 

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 148 मामले
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 148 मामले सामने आए, जिसमें 38 जम्मू से और 110 मामले कश्मीर से हैं । यहां कुल संक्रमितों की संख्या 4878 हो गई है। इनमें 2554 मामले सक्रिय हैं, 2269 ठीक हो चुके हैं और 55 लोगों की मौत हुई है। 

त्रिपुरा में आज 45 लोग पॉजिटिव पाए गए
मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि त्रिपुरा में आज 45 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां आज 1860 सैंपल का टेस्ट किया गया। सबकी ट्रैवल हिस्ट्री है।
09:37 PM, 13-Jun-2020
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में परीक्षा पर फैसला 30 जून के बाद केंद्र की नई गाइडलाइन के अनुसार होगा।
विज्ञापन
09:24 PM, 13-Jun-2020

मुंबई फायर ब्रिगेड के 91 कर्मी पाए गए पॉजिटिव, आठ की मौत

मुंबई फायर ब्रिगेड के 91 कर्मियों को आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसमें से आठ की मौत हो गई: मुंबई फायर ब्रिगेड
09:17 PM, 13-Jun-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 333 नए मामले

राजस्थान में आज कोरोना के 333 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामले 12,401 हो गए हैं। राज्य में अब तक 9337 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2782 हैः स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान
09:12 PM, 13-Jun-2020

गोवा में आज 60 और मामले, संक्रमितों की संख्या 570 हुई

गोवा में आज 60 और मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 570 हो गई है, जिनमें 453 मामले सक्रिय हैं और 70 ठीक हो गए हैं। 
08:47 PM, 13-Jun-2020

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 64 नए मामले

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 64 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 449 हो गई है, जिनमें 358 मामले सक्रिय हैं और 91 ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:44 PM, 13-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 517 नए मामले, 33 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 517 नए मामले दर्ज किए और 33 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 23,079 हो गई है। यहां अब तक 15,891 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1449 लोगों की मौत हुई है। 
08:35 PM, 13-Jun-2020

मुंबई में आज संक्रमण के 1383 नए मामले, 69 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1383 नए मामले सामने आए और 69 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 56,740 हो गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 2111 पहुंच गया है। 
08:32 PM, 13-Jun-2020

हरियाणा में आज 415 नए मामले

हरियाणा में आज 415 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6749 हो गई है, 3868 मामले सक्रिय हैं, 2803 मरीज ठीक हो गए हैं और 78 लोगों की मौत हुई है। 
08:28 PM, 13-Jun-2020
हरियाणा सरकार ने राज्य के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थान के फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा एक जुलाई से 31 जुलाई तक कराने का फैसला किया है। सात अगस्त तक नतीजे आएंगेः हरियाणा सरकार
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed