फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: देश में मृतकों की संख्या 324 हुई, संक्रमितों की कुल संख्या 9352 हुई

Mon, 13 Apr 2020 10:02 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 13 Apr 2020 10:02 PM IST
खास बातें

  • देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 9352 हो गई है वहीं, कुल मौत का आंकड़ा 324 हो गया है।
  • पिछले 24 घंटे में 905 नए पॉजिटिव मामले सामने आए तो 51 लोगों की मौत हो गई।
  • अरुणाचल और पुडुचेरी में भी 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन
  • मुंबई में आज संक्रमण के 150 नए मामले सामने आए हैं
  • तमिलनाडु ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। 
  • मुंबई के एक ही अस्पताल के 25 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 
  • मेघालय में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया।
  • दिल्ली में आज कोरोना के 356 नए मामले सामने आए हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट ने तब्लीगी जमात के मीडिया कवरेज को लेकर दायर याचिका पर अंतरिम फैसला देने से इनकार कर दिया है।

पढ़िए देश में कोरोना संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in India Live Updates News in Hindi Covid19 13th April twentieth day of lock down Corona pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन का 20वां दिन - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:06 AM, 14-Apr-2020

मेघालय में पहला मामला सामने आया

मेघालय में सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने जानकारी दी कि आज शाम यह मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने कहा कि मैं जनता से अपील करता हूं कि वह घबराएं नहीं। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
11:54 PM, 13-Apr-2020

ओडिशा: पांच मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सोमवार को जानकारी दी है कि भुवनेश्वर में मिले पांच कोरोना संक्रमितों की ताजा टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
10:56 PM, 13-Apr-2020

कर्नाटक में कोरोना से नौ मौत

कोरोना से संक्रमित होने के बाद बंगलूरू के रहने वाले एक 65 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी आज मौत हो गई। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं कर्नाटक में ही कलबुर्गी के रहने वाले एक 55 वर्षीय शख्स की भी सोमवार को मौत हो गई। इस तरह राज्य में अब मौतों की संख्या नौ हो गई है।
10:50 PM, 13-Apr-2020

मेघालय में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

मेघालय में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रिस्टोन टायंसांग ने कहा कि कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय लॉकडाउन समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2020 तक राज्य में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।
10:40 PM, 13-Apr-2020

दिल्ली में सोमवार को 356 नए मामले मिले

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 356 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली सरकार ने बताया है कि राज्य में आज कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। इस तरह राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1510 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक 28 लोगों की मौत हुई है। 
10:39 PM, 13-Apr-2020

उत्तर प्रदेश में आज 75 संक्रमित मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 75 नए मामले मिले हैं। इन मामलों में से 35 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 558 हो गई हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:39 PM, 13-Apr-2020

तेलंगाना में आज कोरोना के 61 नए मामले सामने आए

तेलंगाना में आज कोरोना वायरस के 61 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 472 हो गई है और अब तक इस वायरस से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 103 लोग इस वायरस से ठीक हो गए हैं। 
10:30 PM, 13-Apr-2020

मुरादाबाद में तब्लीगी जमात से जुड़े 17 नए मामले मिले

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना वायरस के 17 नए मामले मिले हैं। ये सभी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े बताए गए हैं। 
10:15 PM, 13-Apr-2020

मेघालय में सभी शैक्षणिक संस्थान 30 अप्रैल तक बंद

मेघालय में कोविड-19 के प्रकोप और प्रसार की संभावना को रोकने के लिए, सभी जिला और उप-विभागीय अधिकारियों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
10:15 PM, 13-Apr-2020

चंडीगढ़ में सभी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियां

चंडीगढ़ में सभी सरकारी स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी। निजी स्कूलों को भी इसका पालन करना होगा। चंडीगढ़ जनसंपर्क विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed