फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: मुंबई में आज 1567 नए मामले, 97 लोगों की मौत

Thu, 11 Jun 2020 12:19 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 11 Jun 2020 12:19 AM IST
खास बातें

  • मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1567 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 52,445 हो गई है।
  • तेलंगाना में आज 191 नए मामले दर्ज किए गए और आठ लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4111 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज 3254 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 149 लोगों की मौत हो गई।राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 94,041 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 510 नए मामले रिपोर्ट हुए और 34 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 21,554 हो गई है।  
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 9,985 नए मामले सामने आए हैं और 279 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,76,583 हो गई है, जिनमें से 1,33,632 सक्रिय मामले हैं। 
  • देशभर में अब तक 1,35,206 लोग ठीक हो चुके हैं और 7,745 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 10th june Unlock1 Day Ten, Corona Pandemic, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:52 PM, 10-Jun-2020

चिकित्सा सामग्री के निर्यात पर रोक

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने डायग्नोस्टिक किट, प्रयोगशाला अभिकर्मक और नैदानिक उपकरण के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
10:45 PM, 10-Jun-2020

मुंबई में आज 1567 नए मामले, 97 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1567 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 52,445 हो गई है, जिनमें 26,897 मामले सक्रिय हैं, 23,693 लोग ठीक हो चुके हैं और 1855 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
10:41 PM, 10-Jun-2020

तेलंगाना में आज 191 नए मामले, आठ लोगों ने तोड़ा दम

तेलंगाना में आज कोरोना के 191 नए मामले दर्ज किए गए और आठ लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4111 हो गई है, 2138 मामले सक्रिय हैं, 1817 ठीक हो चुके हैं और 156 लोगों की मौत हो गई है।   
10:14 PM, 10-Jun-2020

झारखंड में आज कोरोना के 128 नए मामले

झारखंड में रात 9:30 बजे तक कोरोना के 128 नए मामले सामने आए। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1551 हो गई है, जिनमें 592 लोग ठीक हो चुके हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। 
10:10 PM, 10-Jun-2020

अरुणाचल प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 61 है

दो और मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में भेजा गया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले अब 61 हैं, जिनमें से चार ठीक हैं: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू
09:42 PM, 10-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 343 मामले, 17 की मौत

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 343 मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 9,328 हो गई है, जिनमें 5117 मामले सक्रिय हैं, 3779 ठीक हो चुके हैं और 432 लोगों की मौत हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 PM, 10-Jun-2020

मध्य प्रदेश में आज 200 नए मामले, सात लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 200 नए मामले दर्ज किए गए और सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 10,049 हो गई है। इनमें से 6849 लोग ठीक हो चुके हैं। 2730 सक्रिय मामले हैं और 427 लोगों की मौत हुई है।
09:32 PM, 10-Jun-2020

महाराष्ट्र में दोबारा लग सकता है लॉकडाउन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर लॉकडाउन में छूट देना खतरनाक होने लगा तो दोबारा लॉकडाउन लगाने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन किया गया वैसे ही अनलॉक भी किया जाएगा।
09:24 PM, 10-Jun-2020

राजस्थान में आज 355 नए मामले, चार लोगों की मौत

राजस्थान में आज शाम 8:30 बजे तक कोरोना के 355 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,600 हो गई है, जिनमें 2772 मामले सक्रिय हैं और 259 लोगों की मौत हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
09:20 PM, 10-Jun-2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कोरोना की स्थिति को लेकर की चर्चा हुई। केजरीवाल ने कहा कि गृह मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed