भारत में कोरोना: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 6761 हुई, अब तक 206 की मौत
देश में संपूर्ण लॉकडाउन का आज 17वां दिन है। लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज राजस्थान में 26, गुजरात के वडोदरा में 21, मध्यप्रदेश में 14, महाराष्ट्र में 16, कर्नाटक में 10 और बिहार में दो नए मामले आए हैं जबकि असम में पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 896 नए मामले आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6761 हो गई है। इसमें 6039 सक्रिय हैं, 516 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 206 लोगों की मौत हो गई है। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...
लाइव अपडेट
कोविड-19: महाराष्ट्र की पांच जेल लॉकडाउन होंगी
- कैदियों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मुंबई, पुणे और ठाणे जिलों के पांच केंद्रीय कारागारों को लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया गया है।
- आदेश के मुताबिक किसी नए कैदी को यहां नहीं लाया जाएगा और किसी को बाहर भी नहीं जाने दिया जाएगा। यहां तक कि जेल के कर्मी भी यहां से बाहर नहीं जाएंगे।
- यह आदेश मुंबई की आर्थर रोड जेल तथा भायखला जेल, ठाणे और कल्याण की जेल और पुणे की यरवडा जेल के लिए है।
- आधिकारिक आदेश में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि यह कदम एहतियाती तौर पर उठाया गया है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार दस अप्रैल तक 1,47,034 लोगों के 1,61,330 सैंपल लेकर जांच किए गए हैं।
A total of 1,61,330 samples from 1,47,034 individuals have been tested as on 10 April 2020, 9 PM: Indian Council of Medical Research (ICMR)
— ANI (@ANI) April 10, 2020
Total positive cases in Kerala stands at 364, of which 238 are active cases: Kerala Health Minister KK Shailaja https://t.co/vSZw6tSbq1
— ANI (@ANI) April 10, 2020
Chhattisgarh: Rajnandgaon Collector JP Maurya orders all followers of Tablighi Jamaat to disclose their travel history since 1 Mar this year. If the concerned persons are found hiding any information they will be booked under IPC 302 or 307 (murder or attempt to murder) pic.twitter.com/3s3h0g587n
— ANI (@ANI) April 10, 2020
Ministry of Home Affairs issues 5th Addendum to the lockdown guidelines for aquaculture and fishing industry. pic.twitter.com/6ujobhJ6Xi
— ANI (@ANI) April 10, 2020
Total positive cases in Kerala stands at 346, of which 238 are active cases: Kerala Health Minister KK Shailaja https://t.co/vSZw6tSbq1
— ANI (@ANI) April 10, 2020
India has cleared first list of 13 countries for Hydroxychloroquine: USA, Spain, Germany, Bahrain, Brazil, Nepal, Bhutan, Afghanistan, Maldives, Bangladesh, Seychelles, Mauritius & Dominican Republic - total 14 million tablets, API 13.5 MT ton: Sources https://t.co/EJiSZDspmL
— ANI (@ANI) April 10, 2020
Germany will also get 50 lakh tablets of Hydroxychloroquine (in second consignment); in first consignment they are only receiving 1.5 MT API: Sources
— ANI (@ANI) April 10, 2020
India has cleared first list of 13 countries for Hydroxychloroquine. USA had asked for 48 lakh tablets of HCQ, India has sanctioned 35.82 lakh tablets. India has also sent 9MT API to US, as per their request: Sources
— ANI (@ANI) April 10, 2020