फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में 227 नए मामले, चार की मौत, मृतकों की संख्या 32 हुई

Tue, 31 Mar 2020 07:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Mar 2020 07:33 AM IST
खास बातें

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर यह है कि इस बीमारी से अब तक 100 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 227 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 1251 हो गई है। इसमें 99 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक बाहर चला गया है। जबकि 942 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। राजस्थान में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए है। वही पिछले 24 घंटों में 227 मामले सामने आए, जो एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट... 

विज्ञापन
Coronavirus in India Live News Updates in Hindi News Sixth day of Lock down affected Maharashtra Kerala Karnataka Madhya Pradesh UP Bihar
निजामुद्दीन में कोरोना का कहर - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

07:01 AM, 31-Mar-2020

काबुल से लौटे 31 आईटीबीपी क्वारंटीन पर

काबुल में फंसे 31 भारतीयों को सोमवार को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। सभी को आईटीबीपी के क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया। इनमें भारतीय राजनयिक भी हैं।
12:22 AM, 31-Mar-2020
तेलंगाना सरकार के मुताबिक दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने वाले छह लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। निजामुद्दीन में 13 से 15 मार्च तक मरकज में एक धार्मिक आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 2000 लोगों ने हिस्सा लिया था।
 
 
विज्ञापन
12:18 AM, 31-Mar-2020

छत्तीसगढ़ निवासी संक्रमित

रायपुर के एम्स के निदेशक के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा का एक निवासी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। 
 
12:14 AM, 31-Mar-2020

केरल में ठीक हुए दो मरीज

केरल सरकार के मुताबिक कोट्टायम मेडिकल कॉलेज से कोरोना के दो मरीजों को आज छुट्टी दे दी गई। दोनों ही मरीजों की उम्र 91 और 88 वर्ष थी। 
 
11:18 PM, 30-Mar-2020

राजस्थान में 20 नए मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए है, जिसमें से 10 मामले राजधानी जयपुर के हैं। राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस से 79 लोग संक्रमित हो चुके है। 
 
11:09 PM, 30-Mar-2020

पिछले 24 घंटे 227 मामले सामने आए, एक दिन में सबसे ज्यादा

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 227 मामले सामने आए है, जो एक दिन सबसे ज्यादा है। इस प्रकार भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1251 हो गई (1117 सक्रिय मामले, 102 ठीक लोग और 32 मौतें सहित) है। वही कोरोना वायरस से देश में मरने वाले लोगों की संख्या 32 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 PM, 30-Mar-2020

तेलंगाना में सीएम, विधायक, आईएएस सहित कई अधिकारियों के वेतन में कटौती

कोरोना वायरस महामारी के कारण तेलंगाना के वित्तीय हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिमंडल, एमएलसी, विधायक, राज्य निगम अध्यक्ष, और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के वेतन में 75 फीसदी की कटौती होगी। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने इस बात की जानकारी दी है। 

सीएमओ ने कहा है कि आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य ऐसे केंद्रीय सेवा अधिकारियों के वेतन में 60 फीसदी की कटौती होगी। अन्य सभी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए, 50 फीसदी वेतन में कटौती होगी। चतुर्थ श्रेणी, आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी की कटौती होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि पेंशनरों की सभी श्रेणियों के लिए 50 फीसदी की कटौती होगी। चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए 10 फीसदी की कटौती होगी। उन सभी सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थानों के लिए जो सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तरह सरकार के अनुदान प्राप्त कर रहे हैं, उनके वेतन में कटौती की जाएगी।
10:51 PM, 30-Mar-2020

नौसेना ने एक ऑक्सीजन बोतल से छह मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति वाला उपकरण तैयार किया

नेवल डॉकयार्ड विशाखापत्तनम के कार्मिकों ने एक एकल सिलेंडर में लगे 6-वे रेडियल हेडर का उपयोग करके एक पोर्टेबल 'मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनिफोल्ड' (एमओएम) डिजाइन किया है। इस डिजाइन से एक ऑक्सीजन की बोतल से छह मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी। नौसेना ने इसकी जानकारी दी है। 
 
10:41 PM, 30-Mar-2020

वित्तीय वर्ष बढ़ाने की खबरे फर्जी, सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि मीडिया के कुछ वर्गों में फर्जी खबरें चल रही हैं कि वित्तीय वर्ष बढ़ा दिया गया है। भारतीय स्टाम्प अधिनियम में किए गए कुछ अन्य संशोधनों के संबंध में भारत सरकार द्वारा 30 मार्च 2020 को जारी की गई एक अधिसूचना को गलत बताया जा रहा है। सरकार का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है। 
10:41 PM, 30-Mar-2020

फिर प्रसारित होगा 'शक्तिमान' और 'चाणक्य' धारावाहिक

भारत सरकार ने कहा है कि दूरदर्शन मुकेश खन्ना के प्रसिद्ध धारावाहिक शक्तिमान का प्रसारण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह धारावाहिक डीडी नेशनल नेटवर्क पर एक अप्रैल 2020 से एक बजे प्रतिदिन एक घंटे के लिए प्रसारित होगा।

साथ ही चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित 47 एपिसोड वाले चाणक्य धारावाहिक को भी अप्रैल, 2020 के पहले सप्ताह से डीडी भारती पर दोपहर के समय बैंड में दैनिक प्रसारण के लिए योजना बनाई गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed