फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Coronavirus Live: देश में आज 146 नए मामले, 35 की मौत, 124 हुए ठीक

Wed, 01 Apr 2020 01:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Apr 2020 01:00 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आज केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और मध्यप्रदेश में एक-एक की मौत हो गई। वहीं आंध्र प्रदेश में 17, मध्यप्रदेश में 17, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में 10 और यूपी में पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आकंड़ों के मुताबिक अब तक संक्रमितों की संख्या 1397 है। पिछले 24 घंटे में 227 नए मरीज मिले हैं, जो अब तक देश में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। देशभर में मृतकों की संख्या 35 हो गई है। साथ ही 124 मरीज ठीक हो चुके हैं। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट... 

विज्ञापन
Coronavirus (Covid 19) India Live Update News in Hindi: 31st March Seventh day of Lock down Maharashtra Kerala Karnataka Madhya Pradesh UP Bihar Rajasthan
corona - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:36 AM, 01-Apr-2020
महाराष्ट्र में 23 प्रयोगशालाओं, 10 सरकारी और 13 निजी को कोविड टेस्ट के लिए ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) द्वारा मंजूरी दी गई है। अंतिम रूप देने से पहले निजी प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट का मूल्यांकन किया जा रहा है: सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र
12:33 AM, 01-Apr-2020

ट्रक वालों की वसूली

यूपी-बिहार के गांवों की तरफ जा रहे श्रमिकों से ट्रक वाले गलत ढंग से 2500 से लेकर 10000 रुपये तक वसूल रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ ट्रक वालों को ही जरुरी सामान के साथ आवाजाही की इजाजत है।
विज्ञापन
12:32 AM, 01-Apr-2020

महाराष्ट्र में एक और मौत

महाराष्ट्र के पालघर में कोरोना की वजह से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अस्पताल के मुताबिक उन्हें 28 मार्च को भर्ती किया गया था।  
11:32 PM, 31-Mar-2020

सेना के 30 अधिकारी क्वारंटीन में

सेना के सूत्रों के मुताबिक एहतियात के तौर पर 30 अधिकारियों और जवानों को कोलकाता में क्वारंटीन में रखा गया है। यह सभी उस कर्नल रैंक के आर्मी डॉक्टर के संपर्क में आए थे जिनका टेस्ट पॉजिटिव निकला है।
 
11:27 PM, 31-Mar-2020

आंध्रप्रदेश में चार नए संक्रमित

विशाखापट्नम में चार नए संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी ने दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज में धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया था, प्रशासन के मुताबिक वे अन्य लोगों की भी खोज कर रहे हैं। फिलहाल आंध्रप्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।
 
10:59 PM, 31-Mar-2020

जैक मा और अलीबाबा फाउंडेशन ने दान की सुरक्षात्मक उपकरण

भारत में चीनी राजदूत सन वेइदोंग ने कहा है कि चीनी चैरिटी संगठनों जैक मा और अलीबाबा फाउंडेशन से दान के दो बैच आज दिल्ली आ गए हैं और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्राप्त किए गए हैं। दान में सुरक्षात्मक कपड़े, मास्क, श्वासयंत्र और वेंटिलेटर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि चीनी राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां भी अपने भारतीय भागीदारों को सहायता प्रदान कर रही हैं। चीनी लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई पर भारतीय लोगों के साथ मजबूती से खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:55 PM, 31-Mar-2020

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की पांच मस्जिदों में स्थित हैं मरकज में शामिल 48 विदेशी

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 48 विदेशी, जो निजामुद्दीन में मरकज सभा में शामिल हुए थे, दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की पांच मस्जिदों में स्थित हैं। आगे की कार्रवाई के लिए उनकी सूचना पुलिस द्वारा जिला आयुक्त को दे दी गई है।
10:32 PM, 31-Mar-2020

पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। कोरोना वायरस से फ्रांस में हुई मौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। 

वहीं, विदेश मंत्रालय ने बताया है कि दोनों नेताओं ने संकट के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पहलुओं और वैश्विक सहयोग और एकजुटता के रेखांकित महत्व पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों की विशेषज्ञ टीमें कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सक्रिय रूप से जानकारी साझा करेंगी।
10:26 PM, 31-Mar-2020

छत्तीसगढ़ में एक और व्यक्ति संक्रमित

छत्तीसगढ़ सरकार ने जानकारी दी है कि राज्य में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित हुआ है, यह व्यक्ति हाल ही में यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करके लौटा है। वही कोरोना संक्रमित दो लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट गए है। वर्तमान में राज्य में सात कोरोना के मामले सक्रिय है। 
10:22 PM, 31-Mar-2020

दिल्ली में आज 23 और लोग संक्रमित

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से 23 और लोग संक्रमित हुए। इस तरह राजधानी में अब तक 120 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed