फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Highest spike of 8909 new COVID19 cases and 217 deaths, Positive cases tally rises to 207615

Corona in India: पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 8909 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार

Wed, 03 Jun 2020 12:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 03 Jun 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India Highest spike of 8909 new COVID19 cases and 217 deaths, Positive cases tally rises to 207615
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए चार चरणों के लॉकडाउन बाद अब देश को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू कर दिया गया है। अनलॉक-1 के तहत कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 217 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,815 हो गई है। एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 8,909 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,07,615 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


Coronavirus in India Live Updates: संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 1,01,497 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 1,00,302 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 48.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


उन्होंने बताया कि अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से अब तक 217 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 103 लोगों की मौत हुई है । इसके बाद राजधानी दिल्ली में 33, गुजरात में 29, तमिलनाडु में 13 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पांच-पांच, तेलंगाना में चार, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में दो-दो, केरल, चंडीगढ़, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 5,815 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से महाराष्ट्र में 2,465 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 1,092, दिल्ली में 556, मध्यप्रदेश में 364, पश्चिम बंगाल में 335, उत्तर प्रदेश में 222 और राजस्थान में 203 लोगों की मौत हो चुकी है।


तमिलनाडु में अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में 92 और आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 46, जम्मू-कश्मीर में 33, बिहार में 24, हरियाणा में 23, केरल में 11 तथा ओडिशा और उत्तराखंड में सात-सात लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और झारखंड में कोविड-19 से पांच-पांच, असम में चार तथा मेघालय, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंत्रालय के वेबसाइट के मुताबिक मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही किसी अन्य बीमारी के शिकार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed