{"_id":"62d4da605173fd2d873d36e8","slug":"coronavirus-in-india-covid-cases-decreased-after-four-days-daily-positivity-rate-exceeds-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in India: चार दिन बाद घटे कोरोना मामले, फिर भी संक्रमण दर 6 फीसदी के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona in India: चार दिन बाद घटे कोरोना मामले, फिर भी संक्रमण दर 6 फीसदी के पार
Mon, 18 Jul 2022 09:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:28 AM IST
सार
चिंता की बात यह है कि दैनिक संक्रमण दर अभी भी 6 फीसदी के पार बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना की संक्रमण दर 6.48 फीसदी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में दैनिक कोरोना मामलों में चार दिन बाद गिरावट आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 16,935 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, पिछले चार दिन से लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। पिछले आंकड़ों को देखा जाए तो रविवार को 20,528, शनिवार को 20,044, शुक्रवार को 20038 तो गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
हालांकि, चिंता की बात यह है कि दैनिक संक्रमण दर अभी भी 6 फीसदी के पार बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना की संक्रमण दर 6.48 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 51 लोगों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
देश में अब 1.44 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले
ताजा आंकडों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 1,44,264 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 16,069 लोग ठीक भी हुए हैं। अब तक देश में कुल 43097510 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन 200 करोड़ के पार
देश में कोरोना टीकाकरण रविवार को 200 करोड़ के पार हो गया। इसी के साथ भारत ने इस अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया। 24 घंटे के अंदर चार लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं देश में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा कोरोना डोज लगाए गए हैं।