फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india, Corona cases tripled in 25 days, but 50 percent recovered

Corona in india: महज 25 दिन में तीन गुना हो गए कोरोना के मामले, 50 फीसदी स्वस्थ होकर लौटे घर

Sun, 14 Jun 2020 05:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 14 Jun 2020 05:34 AM IST
सार

  • एक दिन में रिकॉर्ड 11,458 संक्रमित मिले
  • पांच शहरों में 50 फीसदी से ज्यादा मामले
  • कुलगाम में सीआरपीएफ के 31 जवान संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus in india, Corona cases tripled in 25 days, but 50 percent recovered
लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में शनिवार को कोरोना संक्रमितों के कुल मामले तीन लाख के पार हो गए। कोरोना मामलों की संख्या 100 से एक लाख तक होने में 64 दिन लगे थे। दो लाख होने में तकरीबन 15 दिन लगे, जबकि दस दिनों में यह आंकड़ा तीन लाख तक पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते एक दिन में संक्रमण के 11,458 के रिकॉर्ड मामले सामने आने के साथ कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,08,993 हो गई है।

विज्ञापन


इनमें से 1,45,779 मरीज अभी अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि 1,54,330 मरीजों को अस्पतालों से पूरी तरह छुट्टी दी जा चुकी है। देश में अब तक 49.9  फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस बीच, कोरोना संक्रमण से एक दिन में 386 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है। कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का 50 फीसदी देश के पांच शहरों में है। महाराष्ट्र में ही 32 फीसदी मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है। अगर महाराष्ट्र को तमिलनाडु के साथ मिलाकर देखा जाए तो इन दोनों राज्यों में 45 फीसदी से ज्यादा मामले बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और ठाणे, दिल्ली, गुजरात का अहमदाबाद, तमिलनाडु का चेन्नई और राजस्थान का जयपुर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इन पांचों शहरों के कोरोना मामलाें का आंकड़ा देश के कुल मामलों का तकरीबन आधा है।

  • कुलगाम में सीआरपीएफ के 31 जवान संक्रमित

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 90 वीं बटालियन में 300 से ज्यादा जवानों का कोरोना टेस्ट हुआ था जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। इसमें 31 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की एक पूरी कंपनी का कोरोना टेस्ट किया गया था।

  • देश के एक तिहाई मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में

महाराष्ट्र में दूसरी बार सबसे ज्यादा 3,493 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 1,01,141 हो गई है। 55 फीसदी मरीज मुंबई में ही हैं। इसके अलावा दिल्ली में 2137, तमिलनाडु में 1982, पश्चिम बंगाल में 476, लद्दाख 104, सिक्किम 49 और नगालैंड में 28 मरीज मिल चुके हैं।

  • 55 लाख नमूनों की हो चुकी है जांच

 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अब तक 55.07 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है जिनमें से 1.43 लाख सैंपल की जांच पिछले एक दिन में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed