12:55 AM, 27-Nov-2020
मुंबई में कोरोना के 1147 नए मामले सामने आए
मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 1147 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 548 लोग ठीक हुए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 16 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यहां अब तक संक्रमण के कुल मामले 2,79,737 हो गए हैं, जिसमें 2,54,152 ठीक हुए हैं / अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 10,739 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मामले 11,697 हैं।
12:48 AM, 27-Nov-2020
पीएम मोदी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए एसआईआई वैश्विक दवा निर्माता एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में काम कर रहा है। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने पूर्व नैदानिक जांच, परीक्षण और विश्लेषण के लिये सात कंपनियों को कोविड-19 टीके के निर्माण की इजाजत दी है। इनमें से दो एसआईआई और जेन्नोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स हैं।
10:14 PM, 26-Nov-2020
कर्नाटक में कोरोना के 1505 नए मामले
कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना के 1505 नए मामले सामने आए, 1067 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,79,560 हो गई है, जिनमें 8,42,499 लोग ठीक हो चुके हैं और 11726 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में 25,316 मामले सक्रिय हैं।
10:14 PM, 26-Nov-2020
तमिलनाडु में आज कोरोना के 1464 नए मामले
तमिलनाडु में आज कोरोना के 1464 नए मामले सामने आए, 1797 ठीक हुए और 14 लोगों की जान चली गई। इसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 7,76,174 है, जिसमें 7,53,332 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,669 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,173 है।
08:52 PM, 26-Nov-2020
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1668 नए मामले, 12 की मौत
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1668 नए मामले सामने आए, 1199 ठीक भी हुए, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,99,952 है, जिनमें 1,82,544 ठीक हो चुके हैं, 14199 मामले सक्रिय हैं और 3209 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
08:39 PM, 26-Nov-2020
दिल्ली में कोरोना के 5475 नए मामले, 91 की मौत
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 5475 नए मामले सामने आए, 4937 लोग ठीक हुए, जबकि 91 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 5,51,262 हो गई है, जिनमें 5,03,717 लोग ठीक हो चुके हैं और 8811 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 38734 है।
08:34 PM, 26-Nov-2020
गुजरात में कोरोना के 1560 नए मामले
गुजरात में आज कोरोना के 1560 नए मामले सामने आए, 1302 लोग ठीक हुए, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,03,509 हो गई है, जिनमें 1,85,058 लोग ठीक हो चुके हैं और 3922 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 14,529 है।
08:06 PM, 26-Nov-2020
पंजाब में गुरुवार को कोरोना के 845 नए मामले सामने आए
पंजाब में गुरुवार को कोरोना के 845 नए मामले सामने आए, 467 डिस्चार्ज हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,49,278 हो गए हैं, जिनमें 1,37,089 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,710 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामले 7,479 हैं।
07:47 PM, 26-Nov-2020
महाराष्ट्र में कोरोना के 6406 नए मामले, 65 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 6406 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4815 लोग ठीक भी हुए। बता दें कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18,02,365 हो गई है, जिनमें 85,963 मामले सक्रिय हैं, 16,68,538 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक 46,813 लोगों की मौत हो चुकी है।
07:35 PM, 26-Nov-2020
राजस्थान में 3180 नए मामले, 19 लोगों की मौत
राजस्थान में आज कोरोना संक्रमण के 3180 नए मामले सामने आए, 2179 लोग ठीक हुए जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,56,947 हो गई है। इनमें 27,302 मामले सक्रिय हैं, 2,27,408 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 2237 लोगों की मौत हो चुकी है।