फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India A year on situation grimmer with more infectious variants surge in cases

कोविड-19: एक साल बाद देश में स्थिति और गंभीर, वायरस के नए स्वरूप आए सामने

Sun, 11 Apr 2021 02:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Apr 2021 02:13 AM IST
सार

  • देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग साढ़े छह महीने के बाद फिर से 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 10 राज्यों में संक्रमण के 82.82 प्रतिशत मामले
  • देश में एक दिन में 794 और मरीजों की मौत हुई, जो पिछले साल 18 अक्तूबर के बाद से सबसे अधिक है

विज्ञापन
Coronavirus in India A year on situation grimmer with more infectious variants surge in cases
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति पिछले साल की तुलना में अधिक गंभीर होती जा रही है। पिछले वर्ष जब लाखों भारतीयों ने कोविड योद्धाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अपने घरों में बिजली के बल्ब बंद कर दिए थे और मोमबत्ती एवं मिट्टी के दीप जलाए थे तब कई ने संभवत: यह सोचा होगा कि लड़ाई जल्द ही खत्म हो जाएगी, लेकिन तब से एक साल बीत गया है परंतु स्थिति और विकट हो गई है।

विज्ञापन


देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग साढ़े छह महीने के बाद फिर से 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है, और देश में एक दिन में 794 लोगों की मौत दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल 18 अक्तूबर के बाद से सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन


पिछले साल 10 अप्रैल को लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश के ‘सामूहिक संकल्प और एकजुटता’ दिखाने की अपील पर प्रतिक्रिया जतायी थी। तब संक्रमितों के कुल मामले 6,761 थे जबकि मृतक संख्या 206 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वर्तमान समय की बात करें तो देश में शनिवार को कोविड-19 के 1,45,384 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,32,05,926 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,68,436 हो गई है।

10 राज्यों में संक्रमण के 82.82 प्रतिशत मामले
अकेले दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,500 नए मामले सामने आए थे जबकि महाराष्ट्र में 58,000 से अधिक नए मामले आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 10 राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में वर्तमान में प्रतिदिन सामने आने वाले कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को सामने आए नए मामलों में से 82.82 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों से थे।

मौत के आंकड़े पिछले साल 18 अक्तूबर के बाद सबसे अधिक
उपचाराधीन मरीजों की संख्या साढ़े छह महीने के बाद एक बार फिर 10 लाख से अधिक हो गई है। देश में एक दिन में 794 और मरीजों की मौत हुई, जो पिछले साल 18 अक्तूबर के बाद से सबसे अधिक है। भारत में पिछले साल 19 दिसंबर को कोविड-19 संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। संक्रमण के प्रसार में थोड़े समय के लिए कमी आई और जनवरी 2021 में स्थिति में सुधार हुआ।



गत दो फरवरी को देश में एक दिन में सबसे कम सिर्फ 8,635 मामले सामने आए थे। हालांकि, यह स्थिति लंबे समय तक नहीं चली और मार्च 2021 में संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी भी वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें ले ली हैं।


9.78 करोड़ से अधिक लोगों को दिया गया टीका
देश में अभी तक 9.78 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों और 45 से अधिक आयु के लोगों को दी गई है। देश में रात्रि कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाकर और रोजाना 20 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाकर कोरोना वायरस की दूसरी लहर को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

कोरोना वायरस के कई और प्रकार सामने आए हैं और कई विशेषज्ञों का मानना है कि हो सकता है कि ये देश में मामलों में हो रही वृद्धि के लिए जिम्मेदार हों। कोविड-19 के तीन नए प्रकारों की पहचान की गई है जिसमें ब्रिटेन में सामने आया कोविड-19 का स्वरूप, ब्राजील में सामने आया स्ट्रेन और दक्षिण अफ्रीका में सामने आया कोविड-19 का नया स्वरूप शामिल है। भारत में महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में एक नए ‘डबल म्यूटेंट’ कोविड-19 प्रकार का भी पता चला है, जहां कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed