{"_id":"5e707b368ebc3ea4bd5fc450","slug":"coronavirus-immediate-ban-on-entry-in-india-on-passengers-of-afghanistan-philippines-and-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: अफगानिस्तान, फिलीपींन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर तत्काल रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: अफगानिस्तान, फिलीपींन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर तत्काल रोक
Tue, 17 Mar 2020 12:54 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
भारत सरकार ने मंगलवार को अफगानिस्तान, फिलीपींन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह जानकारी अतिरिक्त यात्रा परामर्श में दी गई है। सरकार की ओर से 11 मार्च और 16 मार्च के क्रम में यह अतिरिक्त परामर्श जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक, अफगानिस्तान, फिलीपींन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। परामर्श के मुताबिक, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे के बाद इन देशों से कोई भी विमान भारत के लिए उड़ान नहीं भरेगा। विमानन कंपनियां प्रारंभिक स्थान से इसे लागू करेंगी।
विज्ञापन
यह निर्देश एक अस्थायी उपाय है जो 31 मार्च तक लागू रहेगा और बाद में इसकी समीक्षा की जाएगी। देश में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने के बीच सोमवार से सरकार ने यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी थी।
विज्ञापन