{"_id":"5f1f00b58ebc3e637456340b","slug":"coronavirus-human-trial-of-covaxin-gathers-steam-as-odisha-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine: ओडिशा के अस्पताल में covaxin का परीक्षण शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CoronaVirus Vaccine: ओडिशा के अस्पताल में covaxin का परीक्षण शुरू
Tue, 28 Jul 2020 01:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन परीक्षण
- फोटो : ट्विटर
नए कोरोना वायरस के खिलाफ देश में बने संभावित टीके कोवैक्सिन का सोमवार को एक संस्थान में इंसानों पर नैदानिक परीक्षण शुरू हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा चयनित 12 केंद्रों में से एक आयुर्विज्ञान संस्थान और एसयूएम अस्पताल में बहुप्रतीक्षित बीबीवी152 कोविड-19 टीके या कोवैक्सिन का परीक्षण शुरू हो गया है। संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए इन 12 केंद्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षण प्रक्रिया के प्रधान अनुसंधानकर्ता डॉ. ई वेंकट राव ने बताया कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही कोवैक्सिन कुछ चयनित लोगों को लगाई गई जो इस महत्वपूर्ण परीक्षण का हिस्सा बनने के लिए खुद आगे आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिये आगे आए स्वयंसेवकों को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और उन्हें भारत के औषधि महानियंत्रण (डीसीजीआई) द्वारा तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह टीके लगाए गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन