फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus, Dr Fauci said that India is in a very bad phase

अमेरिका : डॉ. फौसी ने कहा- भारत के हालात बेहद खराब दौर में

Sun, 25 Apr 2021 12:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Apr 2021 12:34 AM IST
सार

  • डॉ. फौसी ने कहा, अमेरिकी बीमारी नियंत्रण केंद्र भारत को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए अपनी समकक्ष एजेंसी के साथ काम में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
coronavirus, Dr Fauci said that India is in a very bad phase
डॉक्टर एथोंनी फौसी - फोटो : Twitter

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी पर अमेरिकी बाइडन प्रशासन के शीर्ष चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फौसी ने कहा है कि कोविड-19 मामलों में फिलहाल भारत बेहद भयानक हालात से गुजर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से वायरस ने म्यूटेट किया है और कुछ भारतीय वैरिएंट सामने आए हैं उसके खिलाफ टीका कितनी प्रभावी होगा कह पाना मुश्किल है, इसके लिए व्यापक तौर पर शोध की आवश्यकता है।
विज्ञापन


बाइडन प्रशासन के शीर्ष चिकित्सा सलाहकार ने यह बात किसी भी देश में दर्ज मामलों की तुलना में भारत के भीतर आए मामलों को लेकर कही। जबकि व्हाइट हाउस ने दोहराया कि वह भारत की हरसंभव मदद को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. फौसी ने कहा, अमेरिकी बीमारी नियंत्रण केंद्र भारत को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए अपनी समकक्ष एजेंसी के साथ काम में जुटा हुआ है।

इस बीच, व्हाइट हाउस के कोरोनावायरस समन्वयक जेफ जीर्स कहते हैं कि अमेरिका निश्चित ही टीका आपूर्ति को साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी आपूर्ति बढ़ाने के लिए विकल्पों का पता लगा रहे हैं।

जबकि बाइडन प्रशासन ने भी माना है कि भारत इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हम निश्चित तौर पर उसके साथ खड़े हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, हम भारत में दवाओं और ऑक्सीजन की समस्या दूर करने के लिए मदद पहुंचाने को तत्पर हैं।

खून के थक्के जमने के बाद भी अमेरिका लगाएगा जॉनसन टीका
अमेरिका में जहां हर दिन संक्रमितों की संख्या को देखते हुए देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के साथ कोविड-19 टीकाकरण पर लगाई गई 11 दिनों की रोक हटा दी है।

वैज्ञानिक सलाहकारों ने पाया कि इसके फायदे खून के थक्के जमने के दुर्लभ खतरे से बहुत ज्यादा हैं। सरकार ने इस टीके के 80 लाख लाभार्थियों में से 15 ऐसे लोगों का पता लगाया जिनमें खून के थक्के जमने की बेहद दुर्लभ स्थिति पैदा हुई। ये सभी महिलाएं थी जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम थी। इनमें से तीन की मौत हो गई और सात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईरान, कुवैत ने लगाई भारत की उड़ानों पर रोक
यूएई, ब्रिटेन, फ्रांस आदि देशों की रोक के बाद ईरान और कुवैत ने भी भारत की उड़ानों पर रोक लगा दी है। ईरान ने जहां भारत और पाकिस्तान की उड़ानों को रोक दिया है वहीं कुवैत ने भारतीय व्यावसायिक उड़ानों पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले कनाडा और न्यूजीलैंड भी भारत में बढ़ते संक्रमण के चलते उड़ानों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। इन प्रतिबंधों का कारण भारत में बढ़ता संक्रमण है।

पाक : एक दिन में सर्वाधिक 157 की मौत
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई, जबकि इसी अवधि में 5,908 नए मामले दर्ज किए गए। संक्रमण से एक दिन में होने वाली मौत का यह आंकड़ा पिछले साल के बाद से सबसे ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक 157 में से 53 मरीजों ने वेंटिलेटर पर रहते हुए दम तोड़ दिया।

पाक का भारत को समर्थन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत में बढ़ती संक्रमण की संख्या पर अपनी सहानुभूति जताई है। उधर, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी भारत में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 संकट यह याद दिलाता है कि मानवीय मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर कदम उठाने की जरूरत है। 


दुनिया में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 8.96 लाख नए केस
 दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में दुनिया में रिकॉर्ड 8.96 लाख नए केस आए। यह एक दिन में मिलने वाले नए संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 22 अप्रैल को 8.92 लाख और 21 अप्रैल को 8.88 लाख संक्रमितों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। बीते दिन दुनिया में 14,218 लोगों की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed