{"_id":"5e91f76d8ebc3e77515fc47c","slug":"coronavirus-doctors-of-indian-origin-came-forward-to-cooperate-in-the-fight-against-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई में सहयोग के लिए भारतीय मूल के चिकित्सक आए आगे, वायरस के रोकथाम के लिए बनाएंगे रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से लड़ाई में सहयोग के लिए भारतीय मूल के चिकित्सक आए आगे, वायरस के रोकथाम के लिए बनाएंगे रणनीति
Sat, 11 Apr 2020 10:29 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में भारतीय मूल के चिकित्सकों ने 'ग्लोबल इंडियन फिजिशियन कोविड-19 कोलैबोरेटिव' के बैनर तले मुहिम के तहत कोरोना वायरस का मुकाबला करने के आपस में हाथ मिलाया है। कोविड-19 से अब तक 185 देशों में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
संगठन के बयान के मुताबिक इस मुहिम का उद्देश्य कोविड-19 की रोकथाम के लिए रणनीति बनाना है। इसमें टीकाकरण, नई नैदानिक जांच, विकसित जीवन रक्षक प्रणाली, संक्रमण की जल्दी पहचान कर उपाय करने की रणनीति, एंटीवायरल थेरैपी, प्लाज्मा थेरैपी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ऑरिजिन (जीएपीआईओ), अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ऑरिजिन (एएपीआई), ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ऑरिजिन (बीएपीआईओ), कनाडा इंडिया नेटवर्क सोसाइटी (सीआईएनएस) और कनाडाई एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन हेरिटेज (सीएपीआईएच) सहयोग के लिए एक साथ आगे आए हैं।
विज्ञापन
बीएपीआईओ के अध्यक्ष रमेश मेहता ने बताया कि ये सभी सहयोगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी पहली बैठक आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ अपने अनुभवों को साझा करेंगे और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
गौरतलब हो कि पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही है। कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक एक लाख तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 लाख पांच हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं और तीन लाख 78 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।
अमेरिका में स्थिति और गंभीर होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में रिकॉर्ड 2108 लोगों की मौत हुई, इसी के साथ मृतकों की संख्या 18 हजार से ज्यादा हो गई है। अमेरिका में संक्रमण के मामले पांच लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में संक्रमण से ठीक हुए 91 लोगों की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है।