फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus delta plus variant today cases in india latest news update on july 21: India reports 42015 new COVID19 cases and 3998 deaths in the last 24 hours

कोरोना: दैनिक मामलों में फिर बढ़ोतरी, 24 घंटे में मिले 42,123 नए केस, 3998 की गई जान

Wed, 21 Jul 2021 12:05 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 21 Jul 2021 12:05 PM IST
सार

भारत में एक दिन में कोविड-19 से मौत के 3,998 मामले सामने आने के बाद देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,18,480 हो गई। महाराष्ट्र के 14वीं बार संक्रमण के आंकड़ों का मिलान करने के कारण एक दिन में मौत के इतने मामले सामने आए हैं।
 

विज्ञापन
Coronavirus delta plus variant today cases in india latest news update on july 21: India reports 42015 new COVID19 cases and 3998 deaths in the last 24 hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद एक बार गति पकड़ती नजर आ रही है। तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में एक बार फिर दैनिक कोविड मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 42,123 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3998 लोगों की मौत हो गई। देश में बीते दिन हुई मौतें पिछले 39 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 11 जून को 3996 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


भारत में एक दिन में कोविड-19 से मौत के 3,998 मामले सामने आने के बाद देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,18,480 हो गई। महाराष्ट्र के 14वीं बार संक्रमण के आंकड़ों का मिलान करने के कारण एक दिन में मौत के इतने मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की पुरानी मौतों की संख्या ने बढ़ाया आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 42,015 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,12,16,337 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र ने 14वीं बार राज्य में संक्रमण के आंकड़ों का मिलान किया, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले 2,479 और उससे हुई मौत के मामलों की संख्या 3,509 बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 4,07,170 हो गई, जो कुल मामलों का 1.30 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,040 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.36 फीसदी है।

कोरोना: अब तक इतने नमूनों की हुई जांच

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,91,93,273 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,52,140 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.27 फीसदी है। यह पिछले 30 दिनों से लगातार तीन फीसदी से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.09 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,03,90,687 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 41.54 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

ऐसे बढ़ा संक्रमण का ग्राफ
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर  को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed