फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona updates: असम में कोविड-19 के 2644 नए मामले आए, 21 और मौतें हुईं

Thu, 08 Jul 2021 11:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 08 Jul 2021 11:56 PM IST
खास बातें

देश में कोरोना महामारी की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है, लेकिन कोविड के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 45,892 नए मरीज मिले है और 817 लोगों की संक्रमण से जान चली गई है। दिल्ली समेत ज्यादातर राज्यों में पाबंदियों से छूट दे दी गई है। देश डेल्टा प्लस वैरिएंट के बीच अब लैम्बडा वैरिएंट का भी एक मरीज मिला है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही वह कोरोना संक्रमित हुए थे। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
 

विज्ञापन
Coronavirus delta plus variant cases today in india latest news update on july 8: corona cases, covid death black fungas, vaccinatain, vaccine
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:55 PM, 08-Jul-2021

असम में बृहस्पतिवार को 2,644 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 5,27,200 हो गए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,764 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

लखीमपुर जिले में सबसे अधिक 285 नए मामले सामने आए, इसके बाद गोलाघाट में 280, सोनितपुर में 173 और कामरूप मेट्रो में 168 मामले सामने आए।

वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,701 है। राज्य में डिब्रूगढ़, जोरहाट और सोनितपुर में तीन-तीन, जबकि बिश्वनाथ, कार्बी आंगलोंग और शिवसागर में दो-दो मौतें हुईं।

कामरूप मेट्रो, करीमगंज, लखीमपुर, मोरीगांव, नलबाड़ी और तिनसुकिया में एक-एक मौत हुई है।

10:40 PM, 08-Jul-2021

नगालैंड सरकार ने 11 जुलाई से सात दिन के अनलॉक के दूसरे चरण की घोषणा की

नगालैंड सरकार ने गुरुवार को राज्य में 11 जुलाई से सात दिन के अनलॉक के दूसरे चरण की घोषणा की। सरकार के प्रवक्ता नीबा क्रोनू ने यह जानकारी दी। इससे पहले राज्य में एक जुलाई से 10 दिन के पहले चरण के अनलॉक की घोषणा की गयी थी।
विज्ञापन
09:48 PM, 08-Jul-2021

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 2530 नए मरीजों की पुष्टि

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 2,530 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 62 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले 28,64,868 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 35,663 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिन में 3344 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी देने के बाद संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या 27,90,453 पहुंच गई है।
08:16 PM, 08-Jul-2021

देश में अब तक लगे करीब 37 करोड़ टीके

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार शाम 7 बजे तक लगभग 37 करोड़ (36,85,76,352) टीके लगाए गए। वहीं पिछले 24 घंटों में 36.08 लाख (36,08,940) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। 
05:01 PM, 08-Jul-2021

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 112 नए मामले

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 112 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 258 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में कल 10 लोगों की मृत्यु हुई। सक्रिय ममलों की संख्या अब 1,789 हो गई है। रिकवरी दर 98.6 फीसदी है।

टीका देने के मामले मेें देश में नंबर वन बना यूपी
कोरोना की पहली खुराक कम से कम 3 करोड़ लोगों को लगाने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने इसकी जानकारी दी है।
04:50 PM, 08-Jul-2021

राज्यों एवं निजी अस्पतालों के पास 1.83 करोड़ से अधिक वैक्सीन शेष

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों एवं निजी अस्पतालों के पास अभी कोविड-19 टीके की 1.83 करोड़ से अधिक खुराक बची हुई हैं। उसने कहा कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 37.93 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं तथा जल्द ही 23,80,000 और खुराक की आपूर्ति होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:50 PM, 08-Jul-2021

मिजोरम में कोरोना ने बढ़ाई चिंता

उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 548 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई।
01:28 PM, 08-Jul-2021

ऐसे चढ़ा कोरोना संक्रमण का ग्राफ

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर  को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
01:26 PM, 08-Jul-2021

देश : कहां हुईं कोरोना से कितनी मौतें?

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 817 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 326, केरल के 148 और कर्नाटक के 75 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,05,028 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,23,857, कर्नाटक के 35,601, तमिलनाडु के 33,196, दिल्ली के 25,005, उत्तर प्रदेश के 22,666, पश्चिम बंगाल के 17,850 और पंजाब के 16,141 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
01:25 PM, 08-Jul-2021

टीकाकरण: 36.48 करोड़ डोज दी जा चुकी

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 36.48 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed