फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Death in India Latest News: India Coronavirus death toll surpasses 100000

CoronaVirus in India: भारत में कोरोना मृतकों की संख्या एक लाख पार, 204 दिनों में ऐसे बढ़ा आंकड़ा

Sat, 03 Oct 2020 09:28 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 03 Oct 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Death in India Latest News: India Coronavirus death toll surpasses 100000
भारत में कोरोना से मौतें - फोटो : पीटीआई

भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या शुक्रवार को 1 लाख के पार पहुंच गई। यह एक ऐसा आंकड़ा है, जिसे कोई भी देश हासिल नहीं करना चाहेगा। भारत में सात महीने पहले कोरोना का पहला केस सामने आया था, इसके बाद आज हम दुनिया में संक्रमित मरीजों की संख्या के लिहाज से दूसरे स्थान पर खड़े हैं।

विज्ञापन


कोरोना मृतकों की संख्या को एक लाख पार करने वाला भारत तीसरा देश बन गया है। भारत से आगे अमेरिका (2,12,000 मौतें) और ब्राजील (1,44,000 मौतें) हैं। हालांकि, इन देशों के मुकाबले भारत में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर काफी कम है। भारत में 'वायरस मामला मृत्यु दर' (सीएफआर) 1.56 फीसदी है, जो वैश्विक औसत (2.98 फीसदी) की तुलना में आधा है। वहीं, अमेरिका (2.84 फीसदी) और ब्राजील (2.99 फीसदी) की तुलना में बेहतर है। 
विज्ञापन



सितंबर से हर रोज भारत में कोरोना से हो रही सबसे ज्यादा मौतें
सितंबर के पहले सप्ताह के बाद से भारत में हर रोज कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या दुनियाभर में सबसे अधिक रही। पिछले कुछ सप्ताह में औसतन 1,065 लोगों ने कोरोना के चलते भारत में अपनी जान गंवाई। वहीं, इस दौरान अमेरिका में यह संख्या 755 और ब्राजील में 713 रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईआईटी दिल्ली ने कोरोना महामारी से बचने के लिए बनाए लोशन व टीशर्ट 

कोरोना मृतकों की संख्या में इस तरह हुआ इजाफा
भारत कोरोना मृतकों की वैश्विक सूची में योगदान देने वाला सबसे बड़ा देश रहा। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में कोरोना से हर पांच में से एक मौत (19 फीसदी) भारत में हुई है। कोविड-19 के कारण भारत में पहली मौत कर्नाटक में 12 मार्च को हुई थी, जिसके बाद मृतकों की संख्या को 1 लाख के पार पहुंचने में 204 दिनों का वक्त लगा। 

यदि भारत की मृत्यु को 25,000 मौतों के चार चरणों में विभाजित कर दिया जाता है, तो मृतकों की संख्या का हर चरण पहले वाले की तुलना में कम होता जाता है। कोरोना मृतकों की संख्या को 25,000 होने में 127 दिन (16 जुलाई) लगे। मृतकों की संख्या को 50,000 पहुंचने में 30 दिन (15 अगस्त) लगे। वहीं, भारत में कोरोना मृतकों की संख्या को 75,000 पहुंचने में 25 दिन (9 सितंबर) लगे। दूसरी तरफ, भारत में 1 लाख मृतकों की संख्या मात्र 23 दिन में ही पार हो गई। 


शुक्रवार रात तक भारत में कोरोना वायरस से 64.7 लाख लोग संक्रमित हो गए। वहीं, इस दौरान 1,00,896 लोगों की वायरस से मौत हुई। दूसरी तरफ, इस वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 54.2 लाख हो गई। हालांकि, कोरोना मृतकों की संख्या में इजाफा जारी रहने की संभावना है, क्योंकि देश में हर रोज औसतन 81,431 नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।  

पंजाब में मृत्यु दर दुनिया के 175 देशों से अधिक
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मृत्यु दर पंजाब (3 फीसदी) में है, जो दुनिया के 175 देशों से ज्यादा है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मृत्यु दर में गिरावट देखी जा रही है। सिर्फ पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात में मृत्यु दर 2 फीसदी से अधिक है। इसके अलावा, 18 राज्य ऐसे हैं, जहां मृत्यु दर 2 फीसदी से कम है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed