{"_id":"5e961dfd8ebc3e77a94719da","slug":"coronavirus-covid19-indigo-will-resume-flight-service-in-a-phased-manner-from-4th-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: इंडिगो चार मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगी उड़ान सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट: इंडिगो चार मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगी उड़ान सेवा
Wed, 15 Apr 2020 02:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो विमान
इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि वह चार मई से चरणबद्ध तरीके से एक बार फिर उड़ान सेवा शुरू करेगी। इसके साथ ही वह ट्रैवेल गाइडलाइन्स को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय रूट पर चुनिंदा फ्लाइट की शुरुआत कर सकती है। एयरलाइन का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद आया है।
विज्ञापन
इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ सरकार के प्रयासों को लागू करते हुए, हम चार मई, 2020 से हवाई यातायात के महत्वपूर्ण रूट पर उड़ान सेवा को फिर से शुरू करेंगे।
विज्ञापन
दत्ता ने कहा कि हम केवल घरेलू सेवा के लिए परिचालन शुरू करेंगे और फिर धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ाएंगे, साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी परिचालन शुरू करेंगे। सीईओ ने कहा कि इंडिगो ‘सामाजिक दूरी’ को सुनिश्चित करने के लिए सरकार और हवाई अड्डों के साथ मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन