फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus covid 19 latest news today in india 24010 new infection reported 355 people died

Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटे में रिपोर्ट किए गए 24010 नए मामले

Thu, 17 Dec 2020 01:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 17 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 latest news today in india 24010 new infection reported 355 people died
भारत में आज कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार की तुलना में गुरुवार को दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जहां 26,382 नए मामले सामने आए थे। वहीं आज 24,010 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 99.56 लाख के पार चले गए, जिनमें से 94.89 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 99,56,558 हो गए हैं। वहीं 355 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,44,451 हो गई। 
विज्ञापन

 

आंकड़ों के अनुसार देश में 94,89,740 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.21 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 10 दिनों से उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम है।

आंकड़ों के अनुसार अभी 3,22,366 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.34 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed