फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Latest News Today In India 22889 New Infection Reported 338 People Died

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 22889 नए मरीज, संक्रमणमुक्त मामलों की संख्या 95 लाख के पार

Fri, 18 Dec 2020 09:53 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 18 Dec 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Latest News Today In India 22889 New Infection Reported 338 People Died
पिछले 24 घंटे में 22 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 22,889 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि गुरुवार को 24,010 मामले सामने आए। देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 95 लाख को पार कर गई। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 22,889 नए मामले सामने आए हैं, इस तरह देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 लाख के पार हो गई है। वर्तमान में 99,79,447 लोग कोविड-19 के चपेट में आए हैं। पिछले 24 घंटे में 338 मरीजों के वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने के बाद देश में कोरोना मृतकों की संख्या 1,44,789 हो गई है। 
विज्ञापन




मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,20,827 हो गई है, पिछले 24 घंटे में 31,087 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार चार लाख से नीचे बनी हुई है। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,13,831 है। सक्रिय मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के बीच काफी बड़ा अंतर है। इससे यह पता चलता है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही दिशा में जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed