फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus covid 19 latest cases in india 50357 new infections reported in last 24 hours 577 people died

CoronaVirus India: गिरावट के बाद कोरोना के दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, 24 घंटे में सामने आए 50357 नए मरीज

Sat, 07 Nov 2020 11:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Nov 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 latest cases in india 50357 new infections reported in last 24 hours 577 people died
भारत में कोरोना के मामले: कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कल आई गिरावट के बाद आज फिर मामलों में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50,357 नए मामले सामने आए हैं। जबकि शुक्रवार को 47,638 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस अवधि के दौरान वायरस के कारण 577 मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार को वायरस के कारण 670 मरीजों की जान गई थी। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50,357 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 577 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 84,62,081 हो गई है।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 78,19,887 है। पिछले 24 घंटे में 53,920 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। 


ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,16,632 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 4,141 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,25,562 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

छह नवंबर तक 11,65,42,304 नमूनों का हुआ परीक्षण
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शनिवार को बताया कि छह नवंबर तक कोविड-19 के कुल 11,65,42,304 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 11,13,209 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed