फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India: Spike of 76472 cases and 1021 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3463973

CoronaVirus in India: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 76472 नए मामले सामने आए

Sat, 29 Aug 2020 01:01 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today in India: Spike of 76472 cases and 1021 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3463973
भारत में कोरोना वायरस के मामले - फोटो : PTI

विज्ञापन

भारत में कोविड-19 के मामले 34 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। शनिवार को एक दिन में 76,472 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या करीब साढ़े 26 लाख हो गई है और जांच में तेजी आई है। 


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,021 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 62,550 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,973 हो गए हैं, जिनमें से 7,52,424 लोगों का उपचार चल रहा है और 26,48,999 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.47 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.81 फीसदी है। वहीं, 21.72 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



देश में अब तक चार करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 28 अगस्त तक कुल 4,04,06,609 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 9,28,761नमूनों की जांच की गई। 

पिछले 15 दिन में एक करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण
आंकड़े के मुताबिक, शुक्रवार को 9,01,338 नमूनों के परीक्षण के साथ पिछले दो सप्ताह में एक करोड़ नमूनों के परीक्षण का आंकड़ा पार कर गया था। सरकार की ओर से बताया गया कि रोज 10 लाख टेस्ट करने की क्षमता विकसित की गई है। देश में अभी कोरोना की जांच के लिए 1,564 लैब हैं, जिनमें से 998 सरकारी और 566 निजी लैब हैं।

राज्यवार मृत्यु की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,021 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 331 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कनार्टक के 136, तमिलनाडु के 102, आंध्र प्रदेश के 81, उत्तर प्रदेश के 77, पश्चिम बंगाल के 56, पंजाब के 51, बिहार और दिल्ली में 20-20, मध्यप्रदेश के 17, हरियाणा के 15, गुजरात के 14, राजस्थान के 12 और उत्तराखंड के 11 लोग थे।


पुदुचेरी और तेलंगाना में नौ-नौ, असम, झारखंड और ओडिशा में आठ-आठ, जम्मू-कश्मीर और केरल में सात-सात, छत्तीसगढ़ में छह, त्रिपुरा में पांच, गोवा में चार, चंडीगढ़, मणिपुर और मेघालय में दो-दो लोगों की मौत हुई। लद्दाख में एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई।

अब तक कुल 62,550 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 23,775, तमिलनाडु में 7,050, कर्नाटक में 5,368, दिल्ली में 4,389, आंध्र प्रदेश में 3,714, उत्तर प्रदेश में 3,294, पश्चिम बंगाल में 3,073, गुजरात में 2,976 और मध्यप्रदेश में 1,323 लोगों की मौत हुई।



अब तक पंजाब में 1,307, राजस्थान में 1,017, तेलंगाना में 808, जम्मू-कश्मीर में 678, हरियाणा में 661, बिहार में 558, ओडिशा में 456, झारखंड में 381, असम में 286, केरल में 274 , छत्तीसगढ़ में 251 और उत्तराखंड में 239 लोगों की मौत संक्रमण से हुई।

पुदुचेरी में 199, गोवा में 175, त्रिपुरा में 94, चंडीगढ़ में 45, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 42, हिमाचल प्रदेश में 33, लद्दाख में 28, मणिपुर में 27, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की मौत संक्रमण से हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पहले से भी कोई बीमारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed