फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News Update: Covid 19 Cases 45230 New Cases Reported In Last 24 Hours

Coronavirus India: संक्रमणमुक्त हुए मरीजों की संख्या 75 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 45230 नए मामले

Mon, 02 Nov 2020 09:51 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 02 Nov 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News Update: Covid 19 Cases 45230 New Cases Reported In Last 24 Hours
पिछले 24 घंटे में 45 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वायरस का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है। रविवार को कोरोना के 46,963 मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45,230 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 75 लाख को पार कर गई। वहीं, सक्रिय मामले लगातार छह लाख से नीचे बने हुए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,230 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 496 रही। देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 82,29,313 है। 
विज्ञापन

 

आंकड़ों के अनुसार, देश में 75,44,798 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 53,285 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में सक्रिय मामलों और संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या में करीब 70 लाख का अंतर है। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,61,908 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 8,550 की कमी हुई है। वहीं, वायरस के कारण अब तक 1,22,607 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed