Coronavirus India: दैनिक मामलों में 105 दिनों की सबसे बड़ी गिरावट, पिछले 24 घंटे में मिले 38310 नए संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। ये इस बात संकेत है कि वायरस के खिलाफ देश की जंग सही दिशा में जा रही है। पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के नए मामलों की संख्या 40,000 से कम रही है। 15 सप्ताह (105 दिन) बाद नए मामलों की संख्या 38,310 रही। आखिरी बार इससे कम मामले जुलाई में सामने आए थे। 22 जुलाई को कोरोना के नए मामलों की संख्या 37,724 थी।
The new confirmed cases in the last 24 hours have fallen under 40,000. The daily new cases stand at 38,310 after 15 weeks (105 days). The new added cases were 37,724 on 22nd July, 2020: Health Ministry
— ANI (@ANI) November 3, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 38,310 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 490 लोगों की वायरस से मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 82,67,623 है।
With 38,310 new #COVID19 infections, India's total cases surge to 82,67,623. With 490 new deaths, toll mounts to 1,23,097.
Total active cases are 5,41,405 after a decrease of 20,503 in last 24 hrs.
Total cured cases are 76,03,121 with 58,323 new discharges in the last 24 hrs. pic.twitter.com/rMOmw36SdO — ANI (@ANI) November 3, 2020
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 76,03,121 है। पिछले 24 घंटे में 58,323 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं।
आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,41,405 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 20,503 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,23,097 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है।