फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike of 93337 cases and 1247 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 5214678

Coronavirus: एक दिन में 95880 लोग हुए ठीक, रिकवरी के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा

Sat, 19 Sep 2020 12:27 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike of 93337 cases and 1247 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 5214678
भारत में कोरोना मामले: कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

Coronavirus In India: देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन शनिवार इसमें कमी आई। हालांकि, आंकड़ा 90 हजार के पार ही है। मगर, अच्छी बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। कोरोना से रिकवरी के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में देश में 95,880 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 95,880 लोग संक्रमण से हुए मुक्त
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,247 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 85,619 गई है।देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 53,08,015 हो गए हैं, जिनमें से 10,13,964 लोगों का उपचार चल रहा है और 42,08,432 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। इस मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है। शनिवार को देशभर में 95,880 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वस्थ होने की दर बढ़कर 79.28 फीसदी हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 79.28 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.61 फीसदी है। वहीं, 19.10 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 18 सितंबर तक कुल 6,24,54,254 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से  शुक्रवार को एक दिन में 8,81,911 नमूनों की जांच की गई। हालांकि, जांच की संख्या पिछले दिनों की तुलना में काफी कम हैं, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं देखने को मिली।

सिक्किम: तीन मंत्री, दो विधायक संक्रमित
गंगटोक। पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग सरकार के तीन मंत्री और दो भाजपा विधायक संक्रमित हो गए। सोमवार को विधानसभा का एक दिवसीय सत्र आयोजित होना है। इससे पहले सभी विधायकों और विधानसभा के कर्मचारियों की शुक्रवार को कोरोना की जांच हुई थी। 

गुजरात: अस्पताल में मरीज की पिटाई, मौत
गुजरात में राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पंकज भुच ने दावा किया कि मरीज मानसिक रोगी था, उसने दूसरे मरीजों पर हमला किया था, उसे सिर्फ रोका गया था। उसकी पिटाई नहीं हुई थी।

महाराष्ट्र: पुणे में 85 की मौत, 4093 केस
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में 85 कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि 4093 नए केस सामने आए। जिले में संक्रमण के मामले 244516 हो गए, जबकि इस बीमारी में मरने वालों की संख्या बढक़र 5536 हो गई।

अरुणाचल: 7000 का आंकड़ा पार
अरुणाचल में प्रदेश में १८३ नए मामले रिपोर्ट होने के साथ संक्रमण का आंकड़ा सात हजार के पार हो गया। नए मामलों में २८ सुरक्षाकर्मी हैं। यहां अब तक ७००५ लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि १३ की मौत हुई है।

तेलंगाना: 2123 नए मरीज, 9 की मौत
तेलंगाना में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 2123 नए मरीज मिले, जबकि ९ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण का आंकड़ा बढक़र 169,169 हो गया। अब तक 1025 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

राज्यवार पिछले 24 घंटे में मृत्यु की स्थिति
देश में पिछले 24 घंटे में 1,247 संक्रमितों की मौत हुई है, जिनमें से 440 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 179 की कर्नाटक में, 98 की उत्तर प्रदेश में, 67-67 की आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में, 62 की पंजाब में, 59 की पश्चिम बंगाल में, 31 की पुडुचेरी में और 30 मरीजों की मौत दिल्ली में हुई।

अब तक देश में कुल 85,619 लोगों की मौत
अब तक देश में कुल 85,619 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। जिनमें से 31,791 की मौत महाराष्ट्र में, 8,685 की तमिलनाडु में, 7,808 की कर्नाटक में और 5,244 की आंध्र प्रदेश में मौत हुई। दिल्ली में अब तक कुल 4,907 लोगों की मौत हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश में 4,869 की, पश्चिम बंगाल में 4,242 की, गुजरात में 3,286 की, पंजाब में 2,708 की और मध्यप्रदेश में 1,901 की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों में से 70 फीसदी से अधिक अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।


रिकवरी के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा
बता दें कि वर्लोमीटर्स के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या 6,925,941 है, जिनमें 203,171 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4,191,894 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं, भारत में संक्रमितों की संख्या 5,312,537 हो गई है, जिनमें 85,650 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4,208,431 लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed