फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News Update Today: 44,879 New Infections Reported In Last 24 Hours 547 People Died

Coronavirus India : देश में पिछले 24 घंटों में 44,879 नए मामले सामने आए, 547 लोगों की हुई मौत

Fri, 13 Nov 2020 10:29 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 13 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News Update Today: 44,879 New Infections Reported In Last 24 Hours 547 People Died
Corona - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 के 44,879 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 87,28,795 हो गए हैं। वहीं 547 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो गई। देश में अभी 4,84,547 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 81,15,580 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 547 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो गई। वहीं अभी तक कोविड-19 के कुल 87,28,795 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,84,547 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 12 नवंबर तक कुल 12,31,01,739 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,39,230 नमूनों का परीक्षण अकेले गुरुवार को किया गया। गुरुवार को देश में कोरोना के 7,905 नए मामले सामने आए थे और 550 मरीजों ने एक दिन में कोरोना वायरस महामारी की वजह से अपना दम तोड़ा था।



बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख और 29 अक्तूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में 1,28,668 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed