फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News Highest single-day spike of 49310 cases and 740 deaths reported total COVID19 positive cases stand at 1287945

CoronaVirus in India: देश में मृतकों का आंकड़ा 30 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 49310 नए मामले दर्ज

Fri, 24 Jul 2020 02:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News Highest single-day spike of 49310 cases and 740 deaths reported total COVID19 positive cases stand at 1287945
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात से केंद्र सरकार इनकार कर रही है। शुक्रवार को कोरोना ने फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 30 हजार को पार कर गया है। शुक्रवार को देश में पहली बार कोरोना के 49,310 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार नौवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 740 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 30,601 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 12,87,945 हो गए जिनमें से 4,40,135 लोगों का उपचार चल रहा है और 8,17,209 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। अभी तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में जिन 740 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 298 की महाराष्ट्र, 97 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 61 की आंध्र प्रदेश, 34 की पश्चिम बंगाल, 28 की गुजरात, 26-26 की उत्तर प्रदेश और दिल्ली, 11 की राजस्थान, 10 की मध्यप्रदेश और नौ-नौ मरीजों की मौत जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि असम, ओडिशा और हरियाणा में छह-छह, केरल में पांच, उत्तराखंड, झारखंड और पुडुचेरी में तीन-तीन जबकि छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और गोवा में एक-एक शख्स ने जान गंवाई है।

पिछले 24 घंटे में तीन लाख 50 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 23 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,54,28,170 है। जिसमें 3,52,801 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है।

अभी तक इस महामारी से मरने वाले कुल 30,601 लोगों में से सबसे अधिक 12,854 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,745, तमिलनाडु में 3,232, गुजरात में 2,252, कर्नाटक में 1,616, उत्तर प्रदेश में 1,289, पश्चिम बंगाल में 1,255, आंध्र प्रदेश में 884 और मध्यप्रदेश में 780 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 594, तेलंगाना में 447, हरियाणा में 378, जम्मू कश्मीर में 282, पंजाब में 277, बिहार में 217, ओडिशा में 114, असम में 70, झारखंड में 67, उत्तराखंड में 60 और केरल में 50 मरीजों की जान गई। पुदुचेरी में 34, छत्तीसगढ़ में 30, गोवा में 29, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में 10, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव तथा लद्दाख में दो-दो लोगों की मौत हुई।

अब तक संक्रमण के सबसे अधिक 3,47,502 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,92,964, दिल्ली में 1,27,364, कर्नाटक में 80,863, आंध्र प्रदेश में 72,711, उत्तर प्रदेश में 58,104, गुजरात में 52,477 और पश्चिम बंगाल में 51,757 मामले सामने आए। तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 50,826, राजस्थान में 33,220, बिहार में 31,980, हरियाणा में 28,975, असम में 28,791 और मध्यप्रदेश में 25,474 हो गई।

ओडिशा में 21,099, जम्मू कश्मीर में 16,429, केरल में 16,110 जबकि पंजाब में 11,739 लोग संक्रमित पाए गए। झारखंड में संक्रमण के 6,975, छत्तीसगढ़ में 6,254, उत्तराखंड में 5,445, गोवा में 4,350, त्रिपुरा में 3,656, पुदुचेरी में 2,420, मणिपुर में 2,115, हिमाचल प्रदेश में 1,834 और लद्दाख में 1,210 मामले सामने आए।


नगालैंड में 1,174, अरुणाचल प्रदेश में 991, चंडीगढ़ में 800 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 770 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मेघालय में महामारी के 534, सिक्किम में 460, मिजोरम में 332 जबकि अंडमान और निकोबार में 240 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed