फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Committee recommends ban on export of many drugs, vitamins Wrote to DGFT

कोरोना का असर: 12 प्रमुख औषधीय रसायनों-विटामिन के निर्यात पर लगेगी पाबंदी, समिति ने की सिफारिश

Wed, 19 Feb 2020 11:08 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 19 Feb 2020 11:08 PM IST
सार

चीन से दवाओं के कच्चे माल की आपूर्ति पर नजर रखने के लिए गठित एक सरकारी समिति ने कुछ एंटीबायोटिक और विटामिनों सहित 12 प्रमुख औषधीय रसायानों और औषधियों के निर्यात पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
Coronavirus: Committee recommends ban on export of many drugs, vitamins Wrote to DGFT
चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस - फोटो : PTI

विस्तार

चीन से दवाओं के कच्चे माल की आपूर्ति पर नजर रखने के लिए गठित एक सरकारी समिति ने कुछ एंटीबायोटिक और विटामिनों सहित 12 प्रमुख औषधीय रसायानों और औषधियों के निर्यात पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की गई है। यह जानकारी एक सरकारी पत्र से मिली है। बता दें कि चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस को देखते हुए यह सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) को लिखे गए एक पत्र में रसायन एव उर्वरक मंत्रालय में उप सचिव एम के भारद्वाज ने 12 एपीआई और औषधि के निर्यात पर पाबंदी लगाने के लिए कहा है। इन 12 एपीआई और औषधि में कोरामफेनिकॉल, निमोसीन, मेट्रोनिडाजोल जैसे एंटीबायोटिक और विटामिन बी 1, बी12 और बी 6 शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं औषधि विभाग ने संयुक्त औषधि नियंत्रक की अगुवाई में एक समिति का गठन किया है। यह समिति चीन से आयात होने वाले एपीआई और अन्य कच्चे माल की आपूर्ति और कोरोनावायरस के प्रभाव पर नजर रख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति आयोग ने की दवा कंपनियों के साथ बैठक
उधर, नीति आयोग ने बुधवार को औषधि क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक की। यह बैठक चीन में फैले कोरोनावायरस के कारण दवाओं में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख रसायन की आपूर्ति में बाधा के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।

सूत्रों के अनुसार प्रमुख रसायन (एपीआई) को घरेलू स्तर पर बनाने को गति देने और चीन से आयात पर निर्भरता में कमी लाने के इरादे से बैठक में कई उपायों पर चर्चा हुई। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें औषधि विभाग के सचिव पीडी वघेला और बायोकॉन की चेयरपर्सन तथा प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ समेत अन्य मौजूद थे।

इस बैठक के बाद कांत ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि औषधि क्षेत्र की कंपनियों के प्रमुखों के साथ सार्थक, रचनात्मक और सकारात्मक बैठक हुई। इस दौरान एपीआई (प्रमुख रसायन) के घरेलू विनिर्माण पर चर्चा हुई। इस मामले में भारत आयात पर निर्भर है।


बैठक में देश में परिवेश बनाने के लिए नीतिगत उपायों पर सहमति बनी। सूत्रों के अनुसार कांत ने उद्योग प्रमुखों से कहा है कि उन्हें चीन को पीछे छोड़ने के लिए वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed